भारत

महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान शुरू

Subhi
26 Feb 2025 6:34 AM IST
महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान शुरू
x

महाकुंभ के आखिरी दिन प्रयागराज में शाही स्नान के लिए दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर मेला प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर रखी हैं.महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लिए आज का दिन एक अहम परीक्षा से कम नहीं है.

सुबह 5 बजे तक 25.64 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है. महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कुल आंकड़ा 65 करोड़ के पार पहुंच चुका है.पिछले 44 दिनों में मेला में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने सरकार की व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डाला है. हालांकि विपक्ष ने संगम के जल से लेकर व्यवस्थाओं तक कई सवाल उठाए हैं, लेकिन अब तक इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया गया है. आज की महाशिवरात्रि की परीक्षा में यही देखना होगा कि प्रशासन इस बड़े आयोजन को कैसे सफलतापूर्वक संचालित करता है.

Next Story