धर्म-अध्यात्म

नवंबर में लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण

Subhi
27 Oct 2022 4:47 AM GMT
नवंबर में लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण
x
साल का दूसरा व आखिरी ग्रहण दिवाली के समय लगा था और अब अगले महीने यानी नवंबर में साल का आखिरी व दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा।

साल का दूसरा व आखिरी ग्रहण दिवाली के समय लगा था और अब अगले महीने यानी नवंबर में साल का आखिरी व दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा। खास बात यह है कि इस दिन देव दीपावली भी है। जानकार कहते हैं कि देव दीपावली ग्रहण से एक दिन पहले मनाने की बात कह रहे हैं।

चंद्र ग्रहण 2022 डेट और टाइम-

चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022, मंगलवार को है। चंद्रग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 32 मिनट से आरंभ होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।

बुध का तुला राशि में गोचर आज, इन 4 राशियों की खुलेगी बंद किस्मत

चंद्र ग्रहण का सूतक कब शुरू होगा?

चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और सूतक काल शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्रग्रहण?

8 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा। दुनिया में देव दीपावली के अगले दिन चंद्रग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा।


Next Story