धर्म-अध्यात्म

आज दोपहर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ख्याल और न करें ये काम

jantaserishta.com
30 Nov 2020 9:24 AM IST
आज दोपहर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ख्याल और न करें ये काम
x

आज दोपहर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) लगने वाला है. ग्रहण की अवधि 4 घंटे 21 मिनट रहेगी. हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के मुताबिक ग्रहण काल में कुछ चीजों को करने की सख्त मनाही होती है. वैसे तो ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं होता है, लेकिन फिर भी कुछ सावधानियां बरत लेनी चाहिए.

1. ग्रहण को नग्न आंखों से देखने का भी परहेज करना चाहिए. ग्रहण के समय भोजन करने और बनाने दोनों से बचना चाहिए. ग्रहण के बाद स्नान करने से उसका प्रभाव कम हो जाता है.
2. चंद्र ग्रहण के बाद बासी खाना या रात का बचा हुआ भोजन नहीं करना चाहिए. ऐसा भोजन पशुओं को डाल दें. यदि घर में दूध से बनी चीजें रखी हैं तो उन्हें फेंकने की बजाए उनमें तुलसी के पत्ते डाल दें.
3. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए. क्योंकि ग्रहण की छाया का कुप्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ने का डर रहता है. इसके अलावा बुजुर्ग और पीड़ित व्यक्ति को भी बाहर जाने से परहे करना चाहिए.
4. ग्रहण के समय कभी बाल और नाखून न कटवाएं, इस समय कोई सिलाई-कढ़ाई का काम न करें. ये अशुभ माना जाता है. इस दौरान नुकीली चीजों जैसे की छुरी, कांटा या सूई का इस्तेमाल ना करें.
5. ग्रहण के दौरान किसी नए व शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचें. असफलता हाथ लग सकती है. साथ ही ग्रहण के समय कभी भी पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए.
6. ग्रहण काल के वक्त मांस या मदिरा पान का सेवन भी नहीं करना चाहिए. ग्रहण काल की अवधि में नींद लेने से भी बचना चाहिए.
7. ग्रहण की अवधि शुरू होने से पहले खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें. इससे खाने की चीजों पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है. हालांकि ग्रहण काल में तुलसी की पत्तों को ना तोड़ें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story