धर्म-अध्यात्म

खुशियों की चाभी है शुक्रवार के ये आसान उपाय

Tara Tandi
28 July 2023 11:13 AM GMT
खुशियों की चाभी है शुक्रवार के ये आसान उपाय
x
सप्ताह में पड़ने वाले सातों दिनों में शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना को समर्पित होता हैं। इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए दिनभर का उपवास रखते हैं और पूजा आराधना भी करते हैं माना जाता हैं कि शुक्रवार के दिन व्रत पूजा फलदायी होती हैं।
लेकिन इसी के साथ ही अगर शुक्रवार के दिन कुछ उपायों को भी किया जाए तो देवी मां शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं और धन संकट के साथ ही अन्य परेशानियों का भी निवारण कर देती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शुक्रवार के दिन किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय—
अगर आपको व्यापार में मनचाहा लाभ नहीं मिल रहा हैं तो ऐसे में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा कर उन्हें केसर वाली खीर का भोग चढ़ाएं। ऐसा करने से कारोबार में खूब तरक्की मिलती हैं वही इसके अलावा आज के दिन गरीबों व जरूरतमंदों को अन्न, धन, भोजन, वस्त्र, फल आदि चीजों का अगर दान किया जाए तो सुख सौभाग्य और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती हैं।
अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और कर्ज सिर तक चला गया हैं तो ऐसे में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होकर कृपा करती हैं और धन संकट से मुक्ति दिलाती हैं। वही इसके अलावा धन संपत्ति में वृद्धि के लिए आज के दिन एक मिट्टी के कलश में अक्षत भरकर इसके उपर एक सिक्का और हल्दी की गांठ रख दें। फिर कलश के ढक्कन को लगाकर लक्ष्मी जी का स्मरण करते हुए किसी को दान कर दें। ऐसा करने से लाभ जरूर मिलता हैं।
Next Story