धर्म-अध्यात्म

चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव इन राशियों पर सबसे ज्यादा

Subhi
16 May 2022 5:38 AM GMT
चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव इन राशियों पर सबसे ज्यादा
x
साल का पहला चंद्र चंद्र ग्रहण आज लगा जो सुबह 8 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो गया था। लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगी।

साल का पहला चंद्र चंद्र ग्रहण आज लगा जो सुबह 8 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो गया था। लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। कुछ के लिए शुभ होगा तो कुछ ले लिए अशुभ साबित होगा। जानिए किन लोगों को रहना होगा सतर्क।

चंद्र ग्रहण का समय और तिथि

तिथि- 16 मई 2022, सोमवार

समय- सुबह 7 बजकर 2 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक

चंद्र ग्रहण का असर इस राशि पर पड़ेगा अधिक

वृश्चिक राशि

ज्योतिषों के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर हो रहा है जिसके कारण इसका असर सबसे अधिक इसी राशि पर होगा। वृश्चिक राशि के जातकों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि इस राशि के लोगों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों को कोई भी काम या फिर निर्णय सोच-समझ कर लें। वरना किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। इसके साथ ही वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा। इसके साथ ही सेहत और धन का खास ख्याल रखें।

व्यापार में किसी न किसी तरह की अड़चन आ सकती है। इसलिए चंद्र ग्रहण के समय किसी भी तरह का लेन-देन करने बचना चाहिए।

पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जीवनसाथी से किसी भी तरह का विवाद न हो।

ऑफिस में बिना किसी बात के किसी से उलझने से बचना चाहिए। वरना विवाद काफी बढ़ सकता है।


Next Story