धर्म-अध्यात्म

17 जुलाई तक इन राशियों पर रहेगी शुक्र देव की कृपा

Tara Tandi
23 Jun 2021 11:14 AM GMT
17 जुलाई तक इन राशियों पर रहेगी शुक्र देव की कृपा
x
22 जून, 2021 को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 22 जून, 2021 को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र कर्क राशि में 17 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को धन- लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं 17 जुलाई तक का समय किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है....

मेष राश
मेष राशि के जातकों के लिए 17 जुलाई तक का समय किसी वरदान से कम नहीं है।

धन- लाभ होगा।

पारिवारिक जीवन में खुशियों का अनुभव करेंगे।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि
17 जुलाई तक का समय मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
लेन- देन और निवेश के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।
वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर 17 जुलाई तक शुक्र देव की विशेष कृपा रहेगी
नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
इन तारीखों में जन्मे लोगों के बनते बिगड़ते रहते हैं रिश्ते, लव लाइफ में उठाते हैं कष्ट
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 17 जुलाई तक का समय शुभ कहा जा सकता है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
निवेश करने के लिए समय अच्छा है।
नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)


Next Story