धर्म-अध्यात्म

इन राशियों पर शुक्र देव की कृपा, भरपूर लाभ होगा 21 दिनों तक

Nilmani Pal
21 July 2021 11:52 AM GMT
इन राशियों पर शुक्र देव की कृपा, भरपूर लाभ होगा 21 दिनों तक
x
इस समय शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। शुक्र देव 11 अगस्त तक यानी 21 दिनों तक सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। शुक्र ने 17 जुलाई, 2021 को सिंह राशि में प्रवेश किया था।

इस समय शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। शुक्र देव 11 अगस्त तक यानी 21 दिनों तक सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। शुक्र ने 17 जुलाई, 2021 को सिंह राशि में प्रवेश किया था। शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। ज्योतिष में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। आइए जानते हैं, आने वाले 21 दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाले हैं....


सिंह राशि

शुक्र ने सिंह राशि में ही प्रवेश किया है।

शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

सुख-समृद्दि और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

6 सितंबर तक मंगल रहेंगे सिंह राशि में, देखें क्या आपकी राशि पर भी पड़ेगा मंगल देव का प्रभाव


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।


कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

जीवन आनंद से भर जाएगा।

शुक्र देव के शुभ प्रभाव से जीवन आनंद से भर जाएगा।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती हैं इस राशि की लड़कियां, बुध के प्रभाव से अच्छी होती है आर्थिक स्थिति



मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

सुख- सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

Next Story