- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- ई-श्रम कार्ड धारकों पर...
धर्म-अध्यात्म
ई-श्रम कार्ड धारकों पर सरकार होगी फिर मेहरबान, खाते में आएंगे इतने रुपये, जानिए डिटेल
Teja
25 March 2022 9:59 AM GMT

x
केंद्र व राज्य सरकारें लोगों की मदद को आगे आ रही हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | केंद्र व राज्य सरकारें लोगों की मदद को आगे आ रही हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। अगर आप ई-श्रम कार्ड से जुड़े हैं तो फिर आपकी मौज आने वाली है। सरकार एक बार फिर असंगठित वर्ग से जुड़े लोगों के ऊपर फिर मेहरबान होने वाली है।
सरकार ई-श्रम पोर्टल योजना के तहत हर महीना 500 रुपये देकर लोगों की मदद कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं इस योजना से जुड़े लोगों के खाते में जल्द ही अगली किस्त आने वाली है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो अभी इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।
बता दें योग सरकार ने ई-श्रम पोर्टल के तहत श्रमिकों को 500 रुपये महीना देने की घोषणा की थी। सरकार ने इस स्कीम के तहत 1000 रुपये की राशि करीब 2 करोड़ श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर की थी।
वहीं, ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 22 करोड़ से ज्यादा कामगरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यूपी में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या करीब 8 करोड़ हो गई है। यूपी की योगी सरकार ने चुनाव से पहले श्रमिकों के खाते में 1000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की थी।
बता दें इस पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वालों को कुल 2000 रुपये भत्ता दिया जाना था, लेकिन अभी तक 1000 रुपये ही ट्रांसफर किए गए हैं। जल्द ही सरकार इसके बकाया 1000 रुपये भी लोगों के खाते में ट्रांसफर कर देगी। इस समय सभी लोग अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
Next Story