धर्म-अध्यात्म

15 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, जानें सूर्य के राशि परिवर्तन से किसे होगा फायदा और नुकसान

Subhi
7 May 2022 3:16 AM GMT
15 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, जानें सूर्य के राशि परिवर्तन से किसे होगा फायदा और नुकसान
x
ज्योतिष में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं।

ज्योतिष में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 15 मई को सूर्य देव राशि परिवर्तन कर वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के वृष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल...

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं।

वृष राशि- मानसिक शांति रहेगी। संयत भी रहें। कारोबार में कुछ परिवर्तन हो सकता है, किसी मित्र से प्रस्ताव मिल सकता है। परिश्रम बढ़ेगा।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख बढ़ेगा।


Next Story