धर्म-अध्यात्म

नए साल के पहले तीन महीने बुध ग्रह के प्रभाव से इन राशियों के शानदार बीतेंगे-

Bhumika Sahu
23 Dec 2021 5:39 AM GMT
नए साल के पहले तीन महीने बुध ग्रह के प्रभाव से इन राशियों के शानदार बीतेंगे-
x
बुध का गोचर मकर राशि में साल के अंत में 29 दिसंबर को होगा। बुध राशि परिवर्तन 29 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर होगा। बुध मकर राशि में 6 मार्च तक रहेंगे। इसके पहले मकर राशि में बुध 14 जनवरी को वक्री हो जाएंगे और फिर 4 फरवरी को मार्गी होकर 6 मार्च को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। नए साल के पहले तीन महीने बुध ग्रह के प्रभाव से इन राशियों के शानदार बीतेंगे-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बुध का गोचर मकर राशि में साल के अंत में 29 दिसंबर को होगा। बुध राशि परिवर्तन 29 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर होगा। बुध मकर राशि में 6 मार्च तक रहेंगे। इसके पहले मकर राशि में बुध 14 जनवरी को वक्री हो जाएंगे और फिर 4 फरवरी को मार्गी होकर 6 मार्च को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। नए साल के पहले तीन महीने बुध ग्रह के प्रभाव से इन राशियों के शानदार बीतेंगे-

मेष- मेष राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में बुध गोचर लाभकारी साबित होगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होगी। नया व्यापार शुरू करने वाले लोगों के लिए समय उत्तम है। मीडिया, लेखन और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा।
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए बुध राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। शिक्षा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। खर्चों पर काबू रखें। धन संचय में आप सफल रहेंगे।
धनु- धनु राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। इस समय आपको धन निवेश का लाभ मिलेगा। कारोबारियों के लिए उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन में तालमेल और सहयोग बढ़ेगा। धन के लेन-देन के लिए समय अनुकूल है।
मकर- मकर राशि वालों के लिए 6 मार्च तक का समय महत्वपूर्ण है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। कारोबार और निवेश में मुनाफा होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
मीन- मीन राशि वालों के लिए बुध गोचर सुखद साबित होगा। इस दौरान पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक पक्ष के लिए भी समय शुभ है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर प्रमोशन के संयोग बनेंगे।


Next Story