धर्म-अध्यात्म

इस दिन लगेगा साल का पहला Surya Grahan 2025 ,जानें जरूरी बातें

Tara Tandi
17 March 2025 11:07 AM IST
इस दिन लगेगा  साल का पहला Surya Grahan 2025 ,जानें जरूरी बातें
x
Surya Grahan 2025 ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में ग्रहण काल को महत्वपूर्ण घटना माना गया है, जो की देवताओं पर संकट का समय माना जाता है और इसे अशुभ बताया गया है। ग्रहण काल को लेकर ज्योतिषशास्त्र में कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी है। इस साल मार्च का महीना बहुत ही खास है क्योंकि इस महीने चंद्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण भी लगेगा।
14 मार्च को होली के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। जिसके बाद 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इससे जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
जानें कब लगता है सूर्य ग्रहण—
धरती के सबसे करीब का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और इसका धरती परिक्रमा करती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है।
कई बार ऐसा होता है कि जब चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है जिससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है। इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है।
Next Story