धर्म-अध्यात्म

ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण

Ritisha Jaiswal
27 March 2022 12:21 PM GMT
ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा  साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण
x
अगले महीने अप्रैल में इस साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन लग रहा है।

अगले महीने अप्रैल में इस साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन लग रहा है। ग्रहण 30 अप्रैल और 1 मई के बीच लगेगा। लेकिन इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसी मान्यता है कि जो ग्रहण जहां दिखाई नहीं देता, उसका असर भी वहां नहीं पड़ता है। भारत के किसी भी क्षेत्र में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होगा। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा।

शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान और पितरों का तर्पण किया जाता है। सूर्य ग्रहण से पहले ही पितरों का श्राद्धकर्म और स्नान दान करना शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य की मानें तो ग्रहण 30 अप्रैल की रात 12 से शुरू होगा, इसलिए उससे पहले ही पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना शुभ रहेगा।






Next Story