धर्म-अध्यात्म

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें माना जाएगा सूतक काल या नहीं

Khushboo Dhruw
23 March 2024 5:03 AM GMT
होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें माना जाएगा सूतक काल या नहीं
x
नई दिल्ली : 25 मार्च को साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। कन्या राशि में लगने वाले चंद्र ग्रहण होली का संयोग भी बन रहा है। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है और तब घटित होती है, जब चक्कर लगाते समय पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का भारत में क्या असर होगा और इसका सूतक मान्य होगा या फिर नहीं।
क्या है उपच्छाया चंद्र ग्रहण
ये ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी हिस्से के निकट से होता हुआ गुजरता है। इसे पेनुंब्रा कहा जाता हैं।
चंद्र ग्रहण का समय
25 मार्च को यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इसकी समाप्ति दोपहर 3:20 पर होगी। वैसे यह चंद्र ग्रहण भारत में मान्य नहीं होने वाला है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जिसकी अवधि 4 घंटा 36 मिनट रहने वाली है।
कहां दिखेगा ग्रहण
इस साल लगने वाला चंद्र ग्रहण जापान, रूस, इटली, आयरलैंड, स्पेन, पुर्तगाल जैसे देशों और उनके शहरों में नजर आने वाला है।
सूतक लगेगा या नहीं
चंद्र ग्रहण की शुरुआत होने के पूर्व सहित सूतक काल लग जाता है। भारतीयों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार इस सूतक का और ग्रहण का असर भारत में होगा या नहीं। आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है इसलिए सूतक काल का भी प्रभाव मान्य नहीं होगा। सूतक काल में देवी देवताओं की पूजा अनुष्ठान नहीं होते हैं और कोई शुभ कार्य भी नहीं किया जाता है।
चंद्र ग्रहण के नियम
चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। इस दौरान क्रोध बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह क्रोध आने वाले दिनों के लिए खतरनाक साबित होता है।
इस दौरान भोजन ग्रहण नहीं किया जाता और पूजन पाठ भी नहीं होती है।
इस समय किसी सुनसान जगह या शमशान भूमि के पास नहीं जाना चाहिए। यह समय नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव वाला रहता है।
नए काम की शुरुआत इस समय नहीं करनी चाहिए। नकारात्मक शक्तियां इस समय हावी होती है इसलिए थोड़ा बचना चाहिए।
करें ये काम
इस समय भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करें और गरीबों में दान दें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
ग्रहण के बाद पूरे घर की शुद्धि करना बिल्कुल भी ना भूलें क्योंकि इससे नकारात्मकता दूर चली जाती है।
इस समय गाय को घास खिलाना, पक्षियों को दाना डालना और जरूरतमंदों को वस्त्र देना शुभ माना गया है।
Next Story