धर्म-अध्यात्म

इन राशि वालों की आर्थिक परेशानियां 29 दिसंबर से खत्म हो सकती हैं

Bhumika Sahu
26 Dec 2021 3:59 AM GMT
इन राशि वालों की आर्थिक परेशानियां 29 दिसंबर से खत्म हो सकती हैं
x
बुध 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में मकर राशि में बुध और शनि ग्रह की युति होगी। ग्रहों की युति का कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। जानिए किन राशि वालों की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बुध 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में मकर राशि में बुध और शनि ग्रह की युति होगी। ग्रहों की युति का कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। जानिए किन राशि वालों की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी-

1. मेष- सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के बुध गोचर काल अनुकूल साबित होगा। इस दौरान वित्त, बैंकिंग और निवेश आदि क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। अगर आप नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय उत्तम है।
2. वृषभ- वृषभ राशि वालों को इस दौरान सफलता मिल सकती है। धन संचय में आप सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोगों के लिए बुध राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर छात्रों को भी सफलता मिल सकती है।
3. कन्या- कन्या राशि वालों को बुध गोचर के दौरान करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आप जिम्मेदारियों को अच्छे तरह से पूरा करेंगे। लेखन और बोलने की क्षमता में सुधार होगा। नौकरी में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
4. वृश्चिक- बुध गोचर काल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान करियर में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को भी मुनाफा हो सकता है।


Next Story