धर्म-अध्यात्म

इन राशि वालों की मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, होगा धन लाभ

Nidhi Markaam
3 Oct 2021 5:06 AM GMT
इन राशि वालों की मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, होगा धन लाभ
x
अक्टूबर महीना शुरू हो चुका है। नया महीना हर राशियों के लिए नया उत्साह लेकर आता है। कुछ राशि वालों के लिए अक्टूबर मास शुभ साबित होगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्टूबर महीना शुरू हो चुका है। नया महीना हर राशियों के लिए नया उत्साह लेकर आता है। कुछ राशि वालों के लिए अक्टूबर मास शुभ साबित होगा। शुक्र, सूर्य और बुध जैसे बड़ों ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर कुछ राशियों के लिए अक्टूबर महीना शुभ साबित होगा। जानिए इन राशियों के बारे में-

1. मिथुन- आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए यह महीना शुभ रहने वाला है। आय की दृष्टि से यह महीना उत्तम है। धन आगमन के नए साधन बनेंगे। धन में वृद्धि होगी। इस दौरान आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
2. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर यह महीना लाभकारी रहेगा। इस दौरान आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।
3. कन्या- कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना अनुकूल रहने वाला है। धन आगमन होता रहेगा। कामों में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। नौकरी पेशा वालों के लिए आय के नए साधन खुलेंगे।
4. वृश्चिक- अक्टूबर मास में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
5. धनु- धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर में ग्रहों की युति शुभ रहेगी। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के भी योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। कारोबार में तरक्की मिलेगी।
6. मीन- मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर अक्टूबर मास शुभ रहेगा। इस दौरान धन आगमन की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। 22 अक्टूबर को मंगल ग्रह के प्रभाव से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
Next Story