धर्म-अध्यात्म

इन 4 राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, 20 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति इस राशि में करेंगे गोचर

Bhumika Sahu
11 Nov 2021 10:18 AM IST
इन 4 राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, 20 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति इस राशि में करेंगे गोचर
x
20 नवंबर, शनिवार को गुरु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में गुरु के प्रवेश का असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा। जानिए गुरु राशि परिवर्तन से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मनुष्य को जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप साहस को अपना मित्र नहीं बनाएंगे तो जीवन की राह मुश्किल हो जाती है। चाणक्य कहते हैं कि साहस के साथ आप विपरीत से विपरीत स्थिति को भी पार कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन को अहम माना जाता है। गुरु राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। नवंबर महीने में भी गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। 20 नवंबर, शनिवार को गुरु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में गुरु के प्रवेश का असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा। जानिए गुरु राशि परिवर्तन से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
1. मेष- गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफे के योग बनेंगे। गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। जिसके प्रभाव से आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
2. कर्क - कर्क राशि वालों को गुरु राशि परिवर्तन के प्रभाव से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको करियर में तरक्की या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। गुरु गोचर काल आपके लिए शुभ रहने वाला है। पैसों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
3. कन्या- गुरु का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी पहचान अलग बनाने में कामयाब होंगे। इस दौरान निवेश का लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।
4. मकर- गुरु गोचर काल के दौरान आपकी वाणी में स्पष्टता आएगी। भाई-बहन के रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान निवेश करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


Next Story