धर्म-अध्यात्म

16 दिसंबर को बदलेगा इन राशियों का भाग्य, जानें उन राशियों के बारे में...

Tara Tandi
15 Dec 2021 9:47 AM GMT
16 दिसंबर को बदलेगा इन राशियों का भाग्य, जानें उन राशियों के बारे में...
x
ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 16 दिसंबर, 2021 यानी कल सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्य के वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं।

मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।
इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह, देखें क्या आपको भी मिलेगा किस्मत का साथ
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा।
इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कर्क राशि-
सूर्य राशि परिवर्तन कर्क राशि के लिए बार लाभकारी रहेगा।
धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
मंगल, बुध और शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, दिसंबर माह के शेष 17 दिन इन 5 राशियों के लिए वरदान के समान
सिंह राशि-
सिंह राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।
इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।
धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
धनु राशि-
धनु राशि वालों के लिए सूर्य राशि शुभ परिणाम लेकर आएगा।
इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।
खर्च पर कंट्रोल रखें।
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

Next Story