धर्म-अध्यात्म

इन राशियों का भाग्य जगाएगा 17 अक्टूबर, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

Gulabi
16 Oct 2021 8:13 AM GMT
इन राशियों का भाग्य जगाएगा 17 अक्टूबर, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
x
सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। 17 अक्टूबर यानी कल सूर्य देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्य एक माह तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है...


सिंह राशि

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।

मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि

यात्रा का योग बनेगा।

धन- लाभ होगा।

यह समय लेन- देन के लिए शुभ कहा जा सकता है।

शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि में ही हो रहा है।

इस दौरान आपकी राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य गोचर काल में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मन प्रसन्न रहेगा।

मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है।

व्यापार में मुनाफा होगा।

मानसिक तनाव कम होगा।

स्थान परिवर्तन या प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
Next Story