धर्म-अध्यात्म

आज के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

Shiddhant Shriwas
26 Sep 2021 2:04 AM GMT
आज  के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 सितंबर को रविवार है। रविवार का दि्न सूर्य देव को समर्पित होता है। पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 26 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान भी बढ़ेगा। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।
वृष राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। अचानक धन प्राप्‍ति योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रत‍ि सचेत रहें। तरक्‍की के योग हैं। तनाव से बचकर रहें।
कर्क राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। म‍ित्रों का सहयोग म‍िलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशानी हो सकती है।
सिंह राशि
संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। पिता के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता हे। आय में वृद्धि होगी। भाइयों से व‍िवाद की स्‍थि‍त‍ि बन सकती है
कन्या राशि
मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं परिवार में वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। आलस्य की अधिकता भी हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत म‍िलेगी। धन लाभ के योग भी हैं।
तुला राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम के बावजूद सफलता संदिग्ध है। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृश्चिक राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव भी रहेंगे। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धार्म‍िक आयोजन में ह‍िस्‍सा लेंगे।
धनु राशि
मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्च भी बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं पर नि‍यंत्रण रखें।
मकर राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आलस्य की अध‍िकता हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई महत्‍वपूर्ण ज‍िम्‍मेदारी दी जा सकती है। धन की प्राप्‍त‍ि होगी।
कुंभ राशि
मन परेशान रहेगा। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी।
मीन राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं।


Next Story