धर्म-अध्यात्म

25 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जाने मीन राशि तक का हाल

Shiddhant Shriwas
25 Oct 2021 2:03 AM GMT
25 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जाने मीन राशि तक का हाल
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 अक्टूबर को सोमवार है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 25 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में किसी क्षेत्र का सहयोग मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने के प्रयास करें। लाभ के मौके मि‍लेंगे।
वृष राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं पर भी ध्यान रखें। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्‍वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष प्रयोजन से विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। तरक्‍की के योग हैं।
मिथुन राशि
आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। किसी मित्र के साथ रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
सिंह राशि
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सन्तान को कष्ट होगा।
कन्या राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला राशि
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
मन अशान्त रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव बढे़गा। परिवार में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी।
मकर राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर प्राप्‍त होंगे।
कुंभ राशि
मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां भी आ सकती हैं। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।
मीन राशि
बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। वस्‍त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
Next Story