धर्म-अध्यात्म

मंगल-शुक्र, बुध-शनि और सूर्य-बृहस्पति के योग से बदलेगी इन राशियों की तकदीर, परिवार में रहेगी खुशहाली

Tulsi Rao
20 Feb 2022 2:43 PM IST
मंगल-शुक्र, बुध-शनि और सूर्य-बृहस्पति के योग से बदलेगी इन राशियों की तकदीर, परिवार में रहेगी खुशहाली
x
जानते हैं कि बुध, शनि, सूर्य और बृहस्पति की युति योग का सभी राशियों पर प्रभाव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक इस वक्त मंगल और शुक्र धनु राशि में हैं. जबकि बुध और शनि मकर राशि में मौजूद हैं. इसके अलावा सूर्य और बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर की स्थिति में हैं. मंगल-शुक्र, बुध-शनि और सूर्य-बृहस्पति की युति योग से कुछ राशियों को लाभ दे रहा है. जानते हैं कि बुध, शनि, सूर्य और बृहस्पति की युति योग का सभी राशियों पर प्रभाव.

6 ग्रहों के युति योग का राशियों पर प्रभाव
मेष (Aries): नौकरी में तरक्की का योग बनेगा. साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है. पारिवारिक सुखों में कमी आ सकती है. वाणी में मधुरता रहेगी.
वृषभ (Taurus): परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. माता की सेहत प्रभावित हो सकती है. परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. धन में वृद्धि संभव है.
मिथुन (Gemini): नौकरी में उन्नति होगी. दोस्तों का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है. पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी.
कर्क (Cancer): मानसिक शांति रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. खर्च में वृद्धि होगी. मकान में धन खर्च होगा.
सिंह (Leo): सुख के साधनों की पूर्ति होगी. रोजगार में आर्थिक उन्नति होगी. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग है. बिजनेस में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.
कन्या (Virgo): कारोबार में आर्थिक लाभ होगा. दैनिक आय में इजाफा होगा. शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. रोजगार का अवसर प्राप्त होगा.
तुला (Libra): परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा.
वृश्चिक (Scorpio): धौर्य रखना होगा. किसी साथी से आर्थिक लाभ हो सकता है. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है.
धनु (Sagittarius): कला के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा. साझेदारी वाले व्यापार में पार्टनर का साथ मिलेगा. हालांकि वाद-विवाद से बचना होगा. आमदनी बढ़ सकती है.
मकर (Capricorn): कर्यस्थल पर कार्य में मन लगेगा. बिजनेस में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. यात्रा से आर्थिक नुकसान हो सकता है.
कुंभ (Aquarius): नौकरी में तरक्की का अवसर मिल सकता है. व्यापार में आमदनी बढ़ेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आय में वृद्धि होगी.
मीन (Pisces): मानसिक शांति मिलेगी. हालांकि बातचीत में संयम रखना होगा. सुख के साधनों पर खर्च होगा. परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होगा.


Next Story