धर्म-अध्यात्म

16 जनवरी से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, शत्रुओं से मिलेगा छुटकारा

Bhumika Sahu
15 Jan 2022 5:47 AM GMT
16 जनवरी से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, शत्रुओं से मिलेगा छुटकारा
x
16 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल देव को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 16 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल देव को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आइए जानते हैं 16 जनवरी 2022 से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है...

मेष राशि-
मंगल के धनु राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
आत्मविश्वास में वृद्दि होगी।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
धन- लाभ होगा।
आय के स्रोतों में वृद्दि होगी।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
निवेश करने से लाभ होगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
मीन राशि-
मंगल का राशि परिवर्तन मीन राशि के लिए शुभ कहा जा सकता है।
भाग्योदय होना तय है।
धन- लाभ होगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
खूब मान- सम्मान मिलेगा।
पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।
निवेश करने से लाभ होगा।


Next Story