धर्म-अध्यात्म

इन राशियों का भाग्य, दुख- दर्द होंगे दूर, करेंगे नई शुरुआत

Shiddhant Shriwas
30 Sep 2021 2:11 AM GMT
इन राशियों का भाग्य, दुख- दर्द होंगे दूर, करेंगे नई शुरुआत
x
शनिदेव 12 दिनों बाद मार्गी हो जाएंगे। इस समय शनिदेव वक्री अवस्था में हैं। ज्योतिष में शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शनिदेव 12 दिनों बाद मार्गी हो जाएंगे। इस समय शनिदेव वक्री अवस्था में हैं। ज्योतिष में शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनिदेव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। शनिदेव रंक को भी राजा बना सकते हैं। शनिदेव 11 अक्टूबर 2021 को वक्री से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। आइए जानते हैं 12 दिन बाद किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है...

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
नई शुरुआत करेंगे।
दुख- दर्द दूर होंगे।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
जीवन में नई शुरुआत करेंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
नए अवसर मिलेंगे।
नई शुरुआत करने से लाभ होगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


Next Story