धर्म-अध्यात्म

6 सितंबर को इन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी और शुक्र देव की बरसेगी कृपा

Shiddhant Shriwas
4 Sep 2021 11:31 AM GMT
6 सितंबर को इन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी और शुक्र देव की बरसेगी कृपा
x
6 सितंबर, 2021, सोमवार को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह शुक्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 6 सितंबर, 2021, सोमवार को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह शुक्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्र देव 6 सितंबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 2 अक्टूबर तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र का तुला राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों का भाग्यदोय होने जा रहा है...

कर्क राशि

शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

धन- लाभ होगा।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि

शुक्र का तुला राशि में प्रवेश कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

तुला राशि

शुक्र देव तुला राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं।

तुला राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों को 22 सितंबर तक मिलेंगे शुभ समाचार, मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

धनु राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नया कार्य आरंभ करने के लिए समय शुभ है।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

विद्यार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से शुभ परिणाम मिलेंगे।

परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Next Story