धर्म-अध्यात्म

17 अक्टूबर से इन 5 राशियों की किस्मत के खुल जाएंगे ताले

Subhi
6 Oct 2022 11:48 AM IST
17 अक्टूबर से इन 5 राशियों की किस्मत के खुल जाएंगे ताले
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ता है। हर माह अधिकतर ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। ऐसे ही हर मास सूर्य किसी न किसी राशि में प्रवेश करते हैं।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ता है। हर माह अधिकतर ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। ऐसे ही हर मास सूर्य किसी न किसी राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे ही सूर्य 17 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस गोचर का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा या बुरा पड़ेगा। लेकिन न 5 राशियों की किस्मत सातवें आसमान में होगी। आइए जानते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

वृषभ राशि

सूर्य गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा। वहीं लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह राशि

तुल राशि पर सूर्य प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर होना काफी लाभकारी है। इस राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में उड़ा भरेंगे। बिजनेस में भी मुनाफा होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के भी काफी लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों को कार्यस्थल में काम की प्रशंसा होगी। जिसके चलते आने वाले समय में पदोन्नति भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर किसी काम में निवेश करना चाहते हैं तो इस दौरान कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के सोचे हुए काम पूरे होंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। धन लाभ होने के पूर्ण आसार है। बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो इस अंतराल में कर सकते हैं।

Next Story