- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इन 3 राशि वालों का...
धर्म-अध्यात्म
इन 3 राशि वालों का जगेगा भाग्य, 32 दिन अस्त रहने के बाद देवगुरु बृहस्पति होने जा रहे उदित
Bhumika Sahu
10 March 2022 10:13 AM IST

x
देवगुरु बृहस्पति को शुभता, संपत्ति, धन, वैभव व वैवाहिक जीवन आदि का कारक माना जाता है। 32 दिनों के बाद गुरु ग्रह उदित होने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु यानी बृहस्पति ग्रह 23 फरवरी को अस्त हुए थे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देवगुरु बृहस्पति को शुभता, संपत्ति, धन, वैभव व वैवाहिक जीवन आदि का कारक माना जाता है। 32 दिनों के बाद गुरु ग्रह उदित होने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु यानी बृहस्पति ग्रह 23 फरवरी को अस्त हुए थे। 32 दिनों के बाद गुरु अस्त होने के बाद अब 27 मार्च 2022 को उदित होंगे। गुरु अस्त होने से इन 3 राशि वालों को होगा महालाभ-
कन्या- गुरु के उदय होने के आपके लिए अच्छे अवसर बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। इस दौरान नौकरी में भी नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं। भगवान विष्णु की पूजा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
तुला- तुला राशि वालों को धन के मामले में लाभ हो सकता है। लंबे समय से रूके काम पूरे हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार रहें। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। सेहत के मामले में इस दौरान सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आलस से बचें।
मकर- मकर राशि वालों के लिए गुरु की यह स्थिति विशेष लाभ प्रदान करने जा रही है। इस दौरान पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी रोग से राहत मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। वाणी की मधुरता बनाए रखें। जीवनसाथी की सलाह अवश्य ध्यान रखें। विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
Next Story





