धर्म-अध्यात्म

शुक्र के तुला राशि में प्रवेश से चमकेगा 3 राशि का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Nidhi Markaam
6 Sep 2021 2:24 AM GMT
शुक्र के तुला राशि में प्रवेश से चमकेगा 3 राशि का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
x
शुक्र 6 सितंबर, सोमवार को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शुक्र 6 सितंबर, सोमवार को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग, इत्यादि का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है तो वहीं शुक्र के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल...

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को मिले- जुले परिणाम मिलेंगे।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
धन- लाभ होगा, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है।
परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
वाद- विवाद से दूर रहें।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा।
मेहनत करने से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय मिला- जुला रहेगा।
परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें।
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
कर्क राशि
शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
धन- लाभ होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
शुक्र के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
मान- सम्मान बढ़ेगा।
पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
कन्या राशि
शुक्र का तुला राशि में प्रवेश कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
तुला राशि
शुक्र देव तुला राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है।
धन खर्च अधिक होगा।
प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
किसी भी तरह के वाद- विवाद से दूर रहें।
किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह से सोच- विचार कर लें।
धनु राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नया कार्य आरंभ करने के लिए समय शुभ है।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
विद्यार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से सावधान रहने की आवश्यकता है।
धन- हानि हो सकती है।
इस समय धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
वाद- विवाद से दूर रहें।
मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से शुभ परिणाम मिलेंगे।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का तुला राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
वाद- विवाद से दूर रहें, नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक पक्ष कमजोर होगा।
धन का खर्च अधिक न करें।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
सेहत का ध्यान रखें।


Next Story