धर्म-अध्यात्म

रसोई घर में इन चीजों का खत्म होना बनता हैं आर्थिक तंगी का कारण

Kiran
17 Jun 2023 12:08 PM GMT
रसोई घर में इन चीजों का खत्म होना बनता हैं आर्थिक तंगी का कारण
x
कोई व्यक्ति नहीं चाहता हैं कि उसके जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी आए। इसके लिए सभी को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहिए होता हैं जिनकी कृपा से घर धन-धान्य से भरा रहता हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों में पूजा-पाठ किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि मां लक्ष्मी का घर की रसोई से भी गहरा नाता होता हैं। वास्तु के अनुसार रसोई में रखी कुछ चीजों का खत्म होना मां लक्ष्मी को नाराज करता हैं और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए।

नमक

वैसे तो नमक हर घर में रहता ही है क्योंकि नमक के बिना हर चीज का स्वाद अधूरा लगता है। फिर भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नमक का डिब्बा कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं होना चाहिए। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कभी भी दूसरे के घर से नमक नहीं मांगना चाहिए।
आटा
यह रसोई में सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। वैसे तो ज्यादातरर घरों में आटा रखा ही रहता है लेकिन कभी-कभी हम किसी कारण से बाहर नहीं जा पाते हैं जिसकी वजह से आटा खत्म होने लगता है। वास्तु के अनुसार आटा खत्म होने से पहले ही लाकर रख देना चाहिए। आटे के बर्तन को कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं होने देना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपके घर में अन्न और धन की की होने लगती है व मान-सम्मान की हानि भी हो सकती है।
चावल
अक्सर लोग कई बार कीड़े आदि लगने के डर से चावल पूरी तरह खत्म होने के बाद ही मंगाते हैं लेकिन यह सही नहीं रहता है। चावल को शुक्र का पदार्थ माना गया है और शुक्र को भौतिक सुख सुविधा का कारक माना जाता है। यदि घर में चावल खत्म होने वाले हो तो उन्हें पहले ही मंगवाकर रख लेना चाहिए।
हल्दी
हल्दी का उपयोग ज्यादातर खाने की चीजों को बनाने में किया जाता है। इसी के साथ हल्दी को शुभ कार्यों और देव पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। रसोई में पूरी तरह से हल्दी की कमी होने से गुरु दोष लगता है और आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी हो सकती व शुभ कार्यों में व्यवधान हो सकता है। इसलिए कभी भी हल्दी को पूरी तरह से समाप्त नहीं होने देना चाहिए।
Next Story