धर्म-अध्यात्म

इन राशि पर है वक्री ग्रहों का प्रभाव, ये उपाय बदलेगी आपकी किस्मत

Tara Tandi
10 July 2021 4:22 PM IST
इन राशि पर है वक्री ग्रहों का प्रभाव, ये उपाय बदलेगी  आपकी किस्मत
x
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की वक्री चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की वक्री चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वक्री चाल का मतलब होता है उल्टी चाल। इस समय मकर, कुंभ, वृष और वृश्चिक राशि पर ग्रहों की उल्टी चाल का पूरा प्रभाव है। ग्रहों की वक्री चाल से सभी राशियां प्रभावित होती हैं, लेकिन जिस राशि पर ग्रह उल्टी चाल चलती है उस राशि पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है।

मकर राशि में शनि वक्री अवस्था में हैं
इस समय शनि देव मकर राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। शनि देव 11 अक्टूबर 2021 तक मकर राशि में वक्री चाल चलेंगे।
कुछ समय बाद इन 8 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, रहना होगा सावधान
देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं
इस समय देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर 2021 तक कुंभ राशि में वक्री चाल चलेंगेय़
राहु वृष राशि में वक्री अवस्था में हैं
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। इस समय राहु वृष राशि में विराजमान हैं।
इन राशि वालों का वैवाहिक जीवन रहता है सुखमय, जीवनसाथी के साथ नहीं होता मनमुटाव
शनि अमावस्या आज, इस तरह करें शनि देव को प्रसन्न
केतु वृश्चिक राशि में वक्री अवस्था में हैं
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। इस समय केतु वृश्चिक राशि में विराजमान हैं।
ये उपाय बदल देगा किस्मत
हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है और भाग्योदय हो जाता है। हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा हो जाए उसे जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना नियम से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। जो व्यक्ति नियम से हनुमान चालीसा का पाठ करता है उस पर हनुमान जी विशेष कृपा करते हैं।


Next Story