धर्म-अध्यात्म

इन चीजों का साथ बनता है धन के नुकसान का कारण

Kiran
11 Jun 2023 11:26 AM GMT
इन चीजों का साथ बनता है धन के नुकसान का कारण
x
अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग कड़ी मेहनत के बाद भी धन की बचत नहीं कर पाते हैं और उनको जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा व्यक्ति के आस-पास फैली हुई नकारात्मकता के कारण होता हैं जो कि कुछ चीजों के कारण उत्पन्न होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि धन के नुकसान का कारण बनती हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।
पुराना टिकट
कई लोगों को यात्रा के पुराने टिकट संभाल कर रखने की आदत होती है, परंतु वास्तुशास्त्र के अनुसार पुराना टिकट रखना शुभ नहीं होता है। अपने पर्स में और जेब में पुराना टिकट रखने से खर्चों में इजाफा होता है।
बंद घड़ी
वास्तुशास्त्र के अनुसार बंद घड़ी अपने पास रखना शुभ नहीं होता है। बंद घड़ी से नकारात्मकता बढ़ती है। अगर आपकी घड़ी बंद हो गई है तो इसे तुरंत ठीक करवा लें। बंद घड़ी को पहनने और घर में रखने से नुकसान होता है।
फटे हुए नोट
वास्तुशास्त्र के अनुसार फटे हुए नोट अपने पास में रखने से धन हानि होती है। अगर आपके पास भी फटे हुए नोट हैं तो इन्हें अपने पास न रखें।
फटा पर्स
वास्तुशास्त्र के अनुसार फटा पर्स रखना अशुभ होता है। फटा पर्स रखने से धन हानि होती है। फटे हुए पर्स के कारण नकारात्मकता बढ़ती है। अगर आपका पर्स बदल गया है तो इसे बदल लें। व्यक्ति को पर्स को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। पर्स में कुछ पैसे रखने चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार खाली पर्स रखने से धन का नुकसान होता है।
फटी जेब
वास्तुशास्त्र के अनुसार फटी जेब वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसे कपड़े पहनने से धन हानि होती है।
Next Story