धर्म-अध्यात्म

अच्छे भले जीवन को नरक बना देता है ऐसी महिला का साथ

Apurva Srivastav
10 July 2023 4:27 PM GMT
अच्छे भले जीवन को नरक बना देता है ऐसी महिला का साथ
x
आचार्य चाणक्य को महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया हैं इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता हैं। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण मनुष्य को सफल और सुख प्रदान करता हैं। चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात पर अपने विचार रखें।
जिसका पालन व्यक्ति को मान सम्मान और सुख प्रदान करता हैं। चाणक्य नीति अनुसार महिला पुरुष का अच्छा और मजबूत चरित्र घर को स्वर्ग बना देता हैं। आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के चरित्र को लेकर भी कई अहम बातें बताई हैं। चाणक्य नीति अनुसार कुछ खास तरह की महिलाओं के साथ से हर किसी को बचना चाहिए। वरना जीवन बर्बाद होना तय हैं तो आज हम आपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चर्चा कर रहे हैं।
आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार ऐसी महिला जिसका चरित्र ठीक ना हो, बदतमीज और रुखा व्यवहार करने वाली हो ऐसी महिला के साथ किसी सभी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये महिलाएं व्यक्ति के अच्छे भले जीवन को नरक बना देती हैं साथ ही इन महिलाओं का साथ पूरे परिवार की बदनामी का कारण भी बन सकता हैं। इसके अलावा जो महिलाएं घर आए मेहमानों का स्वागत नहीं करती हैं बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं करती हैं। ऐसे महिलाओं के कारण परिवार और रिश्तेदार दूर हो सकते हैं साथ ही साथ इनके इसी व्यवहार के कारण परिवार की बदनामी भी हो सकती हैं।
चाणक्य नीति कहती हैं कि जो महिला अशिक्षित हो, बेवजह धन खर्च करती हैं और संतान को अच्छे संस्कार ना दें। ऐसी महिला भी परिवार के लिए ठीक नहीं मानी जाती है। ऐसी महिलाएं परिवार को आर्थिक तौर पर कमजोर कर देती हैं साथ ही साथ संतान की सही परवरिश ना करके भी बड़ा नुकसान करती हैं। इसके अलावा दुष्ट और लालची महिलाओं से भी दूर रहना चाहिए। वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
Next Story