धर्म-अध्यात्म

इन 5 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह वरदान समान

Bhumika Sahu
30 Jan 2022 6:27 AM GMT
इन 5 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह वरदान समान
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेंष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

वृष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे लेकिन आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे, आत्म संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। इच्छा के विरुद्ध कई अतिरिक्त जिम्मेदारिया मिल सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मिथुन राशि- आत्म सयंत रहें, वाणी में सौम्यता रखें, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र एवं भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे। कार्य में परिश्रम की अधिकता अधिक रहेगी लेकिन यथानुरूप आय में वृद्धि की संभावना कम ही नजर आ रही है। माता को स्वस्थ विकार हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी तथा अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। सुखद खान-पान में रूचि बढ़ेगी।
कर्क राशि- मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे लेकिन अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, वाहन के रख रखाव में खर्चें बढ़ सकते हैं। रहन-सहन सामान्य रहेगा, आय में अवरोध आ सकते हैं।
सिंह राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भवन सुख का विस्तार होगा, नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा, अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी, स्वास्थय के प्रति सचेत रहें। पिता से धनप्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि- मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, आय में भी वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभावित है, खर्चों में भी वृद्धि होगी। भवन के रख रखाव व सज्जा पर खर्चे बढ़ सकते हैं, भाइयों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि- वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, संचित धन भी बढ़ेगा लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का र्सांनध्य व सहयोग मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चपद प्राप्ति के योग बन रहे हैं, आय में वृद्धि होगी।
धनु राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जाना हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के लड़ाई झगड़ों से बचने का प्रयास करें। जल दुघर्टना के योग बन रहे हैं, नदी व जलाशय आदि में स्नान से बचने का प्रयास करें। संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
मकर राशि-
कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख का विस्तार संभव है। धर्म के प्रति श्रद्धा का भाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशि- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाहन के रख रखाव पर खर्चे बढ़ सकते हैं, कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, लेखनादि कार्यों से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से धन की प्राप्ती हो सकती है, यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे।


Next Story