धर्म-अध्यात्म

गुरु और शुक्र ग्रह की युति का बन रहा होली पर संयोग

Apurva Srivastav
3 March 2023 5:41 PM GMT
गुरु और शुक्र ग्रह की युति का बन रहा होली पर संयोग
x
होली पर्व के दिन गुरु-शुक्र युति का सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर भी पड़ेगा

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के होलिका दहन और अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। हिन्दू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है और इस दिन को देवी-देवताओं की पूजा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। बता दें कि इस वर्ष होली 08 मार्च के दिन खेला जाएगा और इस दिन विशेष ज्योतिषीय संयोग का भी निर्माण हो रहा है।

बता दें कि करीब 12 वर्षों बाद होली के दिन गुरु ग्रह और शुक्र देव मीन राशि में उपस्थित रहेंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस दर्लभ संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें होली के दिन धन लाभ व भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा गुरु-शुक्र युति का शुभ प्रभाव?
वृश्चिक राशि
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि होली के दिन गुरु और शुक्र युति के संयोग से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में चल-अचल सम्पत्ति की खरीदारी की जा सकती है। वहीं आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा और धन अर्जन के नए माध्यम खुलेंगे। कारोबार और नौकरीपेशा जातकों को भी इस संयोग से नए और अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
होली पर्व के दिन गुरु-शुक्र युति का सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आय में विस्तार हो सकता है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी, इसके भी संकेत मिल रहे हैं। बीते समय में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। नए काम का शुभारंभ करने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। न्यायिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए होली पर बन रहे गुरु-शुक्र युति का शुभ प्रभाव दिखाई देगा। इस दौरान रुके हुए कार्य पुरे होंगे और आकस्मिक धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और वाणी का प्रभाव सकारात्मक रूप से बढ़ेगा।
Next Story