धर्म-अध्यात्म

राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का ग्रहों से है गहरा कनेक्शन, धार्मिक महत्व

26 Jan 2024 5:14 AM GMT
राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का ग्रहों से है गहरा कनेक्शन, धार्मिक महत्व
x

ज्योतिष न्यूज़ : आज यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पावन पर्व मनाया जा रहा है यह एक ऐसा पर्व है जिसमें भारतवासी एकता, प्रभुता और स्वतंत्रता की भावना का जश्न मानते हैं। इस शुभ अवसर पर देशभर में जगह जगह ध्वजारोहण किया जाता है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद हर रंग का …

ज्योतिष न्यूज़ : आज यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पावन पर्व मनाया जा रहा है यह एक ऐसा पर्व है जिसमें भारतवासी एकता, प्रभुता और स्वतंत्रता की भावना का जश्न मानते हैं। इस शुभ अवसर पर देशभर में जगह जगह ध्वजारोहण किया जाता है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद हर रंग का अपना विशेष भाव और महत्व है।

वही धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिएं से तिरंगे के रंगों का संबंध ग्रहों से भी होता है। ग्रहों से संबंधित होने के कारण इसका प्रभाव मानव जीवन पर भी देखने को मिलता है तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख दवारा तिरंगे के रंगों का ग्रहों से संबंध बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

रंगों का ग्रहों से कनेक्शन-
ज्योतिष अनुसार तिरंगे में केसरिया रंग शक्ति का प्रतीक माना गया है। जिसका संबंध ग्रहों के राजा सूर्य से होता है। सूर्य को तेज, प्रकाश, आत्मा और आत्मविश्वास का कारक माना गया है। ज्योतिषीय नजरिएं से यह रंग व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का काम करता है। ध्वज का दूसरा रंग सफेद है। जो कि शांति का प्रतीक माना गया है। यह रंग लोगों में आपसी समानता, एकता, सद्भावना और प्रेम को दर्शाता है।

ज्योतिष अनुसार सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से होता है जो कि मन का कारण, माता और सौम्यता प्रदान करने वाला ग्रह है। वही इस रंग का संबंध शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है जो कि भौतिक सुख सुविधाओं, कला और सौंदर्य का कारक माना गया है। तिरंगे का हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक माना गया है जो कि तकनीक, तार्किक क्षमता, कारोबार का कारक होता है। वही तिरंगे में नीले रंग का अशोक चक्र शनि से जुड़ा होता है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story