धर्म-अध्यात्म

नवंबर में ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग, जाने कई राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ

Bhumika Sahu
28 Oct 2021 3:51 AM GMT
नवंबर में ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग, जाने कई राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ
x
नवंबर का महीना कुछ दिनों में शुरू होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस महीने को काफी खास माना जा रहा है। इस महीने कई ग्रहों की युति से अद्धभुत संयोग बन रहे हैं, जो कि इस बार कम ही देखने को मिलते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नवंबर का महीना कुछ दिनों में शुरू होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस महीने को काफी खास माना जा रहा है। इस महीने कई ग्रहों की युति से अद्धभुत संयोग बन रहे हैं, जो कि इस बार कम ही देखने को मिलते हैं।

नवंबर में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन-
नवंबर में बुध दो बार एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। महीने की शुरुआत में बुध कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 21 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध का गोचर विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित होगा। बुध को बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है।
इसके बाद 16 नवंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस महीने गुरु का भी राशि परिवर्तन होगा। 20 नवंबर को गुरु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिससे कई राशि वालों को करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
नवंबर में ग्रहों की युति-
नवंबर में बुध तुला राशि में रहेंगे, जहां पहले से मंगल और सूर्य विराजमान होंगे। बुध गोचर से तुला राशि में तीन ग्रहों की युति होगी। ग्रहों की ये युति व्यापारियों के लिए लाभकारी रहेगी। तुला राशि में तीनों ग्रह 16 नवंबर तक रहेंगे। 16 नवंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और 21 नवंबर को बुध का गोचर होगा। केतु पहले से ही वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। ऐसे में फिर से तीन ग्रहों की युति होगी। इस दौरान मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।


Next Story