धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 25 अक्टूबर 2025

Subhi
25 Oct 2025 6:24 AM IST
Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 25 अक्टूबर 2025
x

मेष टैरो राशिफल : आपको सफलता मिल सकती है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि कराने वाला रहेगा। इस हफ्ते परिवार में मतभेद हो सकते हैं ऐसा आपके बातचीत में स्पष्टता न होने के कारण हो सकता है। आपको सलाह है कि परिस्थिति को संभालने के लिए डिप्लोमेटिक तरीके से संवाद करें। इस हफ्ते आप जो भी प्रयास करेंगे वह सभी सफल रहेंगे। बात करें आर्थिक मामलों की आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज विवेक का साथ किए गए कामों में आपको सफलता मिल सकती है।

वृषभ टैरो राशिफल : परिजनों के साथ काफी समय बीताएंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। साथ ही आप काफी रचनात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा जिससे आपकी कलात्मकता में वृद्धि हो सकती है। कविता, संगीत या कला से जुड़े लोगों के लिए समय अत्यधिक लाभदायक साबित रहेगा। साथ ही आपके धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं। आप अपने परिजनों के साथ काफी समय बीताएंगे।

मिथुन टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातक आज एकांत में रहकर खुद को लेकर फोकस करना पसंद करेंगे। जो लोग एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े हैं उनके लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक बाधाएं दूर होंगी। धन की स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। साथ ही आपके अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं।

कर्क टैरो राशिफल : महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

टैरो कार्ड्स की गणना बचा रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए दिन सफलता के साथ संतोष भी दिलाएगा। क्योंकि, आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। इस राशि के जो लोग लेखन, मीडिया, प्रकाशन आदि के कार्यों से जुड़े हैं उन्हें विशेष सम्मान और पहचान मिलेगी। आप पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

सिंह टैरो राशिफल : पदोन्नति और प्रतिष्ठा बढ़ाने की संभावनाएं

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातकों के नेतृत्व कौशल प्रभावशाली रहेगा। आपकी मेहनत और बातचीत करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। आज आपकी लगन और आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। जिससे पदोन्नति और प्रतिष्ठा बढ़ाने की संभावनाएं हैं।

कन्या टैरो राशिफल : पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों की बातचीत धर्म और आध्यात्मिकता में अधिक रहेगी। लंबी यात्राओं पर जाने की योजना आप बना सकते हैं। हालांकि, इस दौरान यात्राओं में थोड़ी देरी भी हो सकती है। अनुभव और योजना के बल पर आप कठिन परिस्थितियों से भी कार्य निकाल लेंगे। आर्थिक मामलों में दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।

तुला टैरो राशिफल : दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। विशेष रूप से ऑडिटिंग , टैक्सेशन और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए। व्यापारियों के लिए भी दिन काफी अच्छा रह सकता है बस आपको कोशिश करनी है कि आप अपनी योजनाएं किसी ओर के साथ साझा न करें। भविष्य की योजनाओं के लिए आज का समय शुभ है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : दिन बेहद लाभकारी रहने वाला है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगति के साथ साथ कामकाज में विस्तार कराएगा। आपकी कोई नई डील फाइनल हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोग आज अपने कामकाज के प्रचार प्रसार पर ज्यादा पैसा खर्च करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से धन आगमन संभव है। आर्थिक रूप से दिन आपके लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है।

धनु टैरो राशिफल : प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल रहेगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के मन में आज प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल रहेगी। हालांकि, आज कार्यस्थल पर प्रतियोगिता आपको और आपके साथियों दोनों को आगे बढ़ाएगी। आज कोशिश करें की आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। रुका हुआ पैसा निकलने की संभावना है। प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल रहेगी।

मकर टैरो राशिफल : मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन नई योजनाओं और रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। साथ ही आपको अपनी सेविंग्स भी खर्च करनी पड़ सकती है। काम और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखें।

कुंभ टैरो राशिफल : कहीं ज्यादा आत्मविश्वास बढ़ेगा

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए वाहन या संपत्ति खरीदने की संभावना है। घर का माहौल आनंदमय रहेगा। साथ ही आज आपके अंदर पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन टैरो राशिफल : काफी संतुष्ट महसूस करेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोग आज अपने काम में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जो लोग ऑनलाइन कामकाज करते हैं वह थोड़ा बिजी तो रहेंगे और आपको कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कला, अभिनय या डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिलने की संभावना है। आज आप खुद से काफी संतुष्ट महसूस करेंगे।

Next Story