धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 23 अक्टूबर 2025

Subhi
23 Oct 2025 6:19 AM IST
Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 23 अक्टूबर 2025
x

मेष टैरो राशिफल :आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से भरपूर रहेंगे। हर चुनौती का सामना करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक प्रस्तुति वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। तेजी से प्रगति के संकेत मिलेंगे। व्यापारियों को नए अनुबंध मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी।

वृषभ टैरो राशिफल :धैर्य और विवेक बनाए रखें

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लक्ष्यों को पाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। निर्णय लेने से पहले धैर्य और विवेक बनाए रखें। गुस्से में आकर कोई प्रतिक्रिया दें। क्योंकि, इससे ग्राहकों या सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कामकाज के दबाव के बावजूद आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। संयम से कार्य करें और हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल : परिवर्तन की इच्छा फिलहाल टाल दें

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर असहमति और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। क्योंकि आज आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित रह सकती है। आपको सलाह है कि कार्यस्थल पर जैसा माहौल है उसे वैसा ही रहने दें और परिवर्तन की इच्छा फिलहाल टाल दें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

कर्क टैरो राशिफल : मन को शांत रखें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन लाभ और सामाजिक सम्मान लेकर आएगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे। मन में हल्का असंतुलन और तनाव महसूस हो सकता है। मन को शांत रखने के लिए शिवजी की उपासना या 'ओम नमः शिवाय’ का जाप लाभदायक रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल : आत्मबल में वृद्धि होगी

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को आज साहस, ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होगी। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर मिलेंगे। बातचीत कौशल से नए संपर्क बनेंगे और आर्थिक लाभ होगा। छोटी यात्राएं शुभ परिणाम देंगी। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें और लाल रंग का वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।

कन्या टैरो राशिफल : संपत्ति से जुड़े विवादों से दूरी बनाकर रखें

टैरो कार्ड्स बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। किसी और मामलों में दखल देने के बजाय अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। भूमि या संपत्ति से जुड़े विवादों से दूरी बनाकर रखें। नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए पूजा पाठ करें।

तुला टैरो राशिफल : आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि क लिए आज का दिन ऊर्जा और शक्ति से भरा रहेगा। आप परिस्थितियों को पहले से सोचकर निर्णय लेंगे। आपको सलाह है कि निवेश या लॉटरी से लाभ होने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में उत्साह और पारिवारिक माहौल में सौहार्द रहेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल : खर्च बढ़ सकते हैं

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक आज अपने विचारों को स्पष्ट रुप से व्यक्ति करने में झिझक महसूस कर सकते हैं। पुरानी गलतियों से सीख लेकर नए लक्ष्यों की योजना बनाएं। किसी पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। आर्थिक रुप से दिन सामान्य रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं बजट बनाकर कार्य करें।

धनु राशि टैरो राशिफल : पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को विचार शक्ति और अंतर्ज्ञान क्षमता बेहतरीन रहेगी। नए प्रोजेक्ट या योजनाओं पर दूसरों से चर्चा करेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाना और बचत पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

मकर टैरो राशिफल: अध्यात्मिक उन्नति होगी

टैरो कार्ड्स बता रहे है कि मकर राशि के जातकों को आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति का रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। किसी भी वाद विवाद से बचना बेहतर रहेगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें। आपको सलाह है कि कोशिश करें की आप मेडिटेशन आदि का सहारा लें।

कुंभ टैरो राशिफल :थोड़ा सावधानी के साथ आगे बढ़ें

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को आज बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में अचानक विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिससे धन हानि की संभावनाएं हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी विवाद में न पड़े।

मीन टैरो राशिफल : नए अवसर मिल सकते हैं

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के जातकों को भावनात्मक रचनात्मक दोनों रुप से सक्रिय रहेंगे। नए व्यावसायिक अनुबंध या अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचें। आपको सलाह है कि महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

Next Story