धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 17 अक्टूबर 2025

Subhi
17 Oct 2025 6:15 AM IST
Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 17 अक्टूबर 2025
x

मेष टैरो राशिफल : नए अवसर सामने आएंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज बेहद ही सावधानी से काम करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में दूसरों की मदद करना आपकी अच्छी प्रवृत्ति है। लेकिन, आपके स्वार्थ के खिलाफ जा सकती है। कोई व्यक्ति आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकता है इसलिए अपने निर्णय सोच समझकर लें। दोपहर के बाद कामकाज की गति बढ़ेगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।

वृषभ टैरो राशिफल : विवेकपूर्ण निर्णय लेने होंगे

टैरो कार्ड्स बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन विवेकपूर्ण निर्णय लेने होंगे। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। करियर में अपेक्षा से अधिक सफलता मिलने के योग हैं। लंबी यात्रा या व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है। आर्थिक रूप से दिन बेहद शुभ रहने वाला है। शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें वरना खर्चा बढ़ सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल : क्रोध पर छोड़ा काबू रखना होगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सृजनात्मकता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि के संकेत हैं। हालांकि, आपको अपने क्रोध पर छोड़ा काबू रखना होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, जोखिमपूर्ण कार्यों से लाभ हो सकता है। दिन का उपयोग फाइलिंग और कागजी कार्यों को निपटाने में करें।

कर्क टैरो राशिफल : उधार के लेनदेन से बचें

टैरो कार्ड्स बता रही है कि कर्क राशि के लोगों पार्टनरशिप में लाभदायक साबित होगा। व्यापारिक सौदों में सफलता और अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोग अपने प्रदर्शन से सम्मान और पहचान अर्जित करेंगे। हालांकि, उधार के लेनदेन से बचें।

सिंह टैरो राशिफल : माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोग आज बुद्धि और विवेक के बल पर कठिन परिस्थितियों पर काबू में लाएंगे। ऑफिस में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। धैर्य और संयम आपका साथ देगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। निवेश से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा।

कन्या टैरो राशिफल : लोग आपसे दूरी बना सकते हैं

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को विरोधियों के साथ भी संतुलन पूर्ण व्यवहार करेंगे। परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे। जरूरत से ज्यादा किसी के आलोचना की प्रवृत्ति से बचें। लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।

तुला टैरो राशिफल : धन लाभ मिलने की संभावना है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को जोखिमपूर्ण कार्यों में सफलता पाएंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कठिन परिस्थितियों में भी आप संतुलन बनाकर निकालने में सफल होंगे। वित्तीय स्थिति अनुकूल है। पुराने प्रयासों से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : अनावश्यक खर्चों से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को भावनात्मक नियंत्रण की आवश्यकता होगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको क्रोध या विवाद आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से सामान्य रहेगी। आपको सलाह है कि अनावश्यक खर्चों से बचें।

धनु टैरो राशिफल : कार्यक्षेत्र में नए अवसर आएंगे

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों को सावधानी के काम करने होंगे। साथ ही विवेक के साथ काम करना होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आर्थिक नुकसान दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर आएंगे, जिनका सही उपयोग बड़ा लाभ दे सकता है। आपको सलाह है कि खर्च करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना होगा।

मकर टैरो राशिफल : नई योजनाएं लाभदायक होंगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों को आज अपनी सोच को सकारात्मकता रखनी होगी। कोशिश करें की आप नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। जरूरत से ज्यादा सोचने की वजह से फैसले में देरी हो सकती है। अपने कार्यों में एकाग्र रहें सफलता निश्चित है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। नई योजनाएं लाभदायक होंगी।

कुंभ टैरो राशिफल : खर्चों पर नियंत्रण रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को आज मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। निर्यात या विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव मानसिक शांति देगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा।

मीन टैरो राशिफल : कमाई उम्मीद से अधिक होगी

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि और सफलता का संकेत दे रहा है। निर्णय शक्ति प्रबल रहेगी और सामाजिक संबंधों से लाभ के नए मार्ग खोलेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय बेहद अनुकूल है। भूमि या संपत्ति में निवेश करेंगे तो आपका लाभ मिल सकता है। साथ ही आज कमाई उम्मीद से अधिक होगी।

Next Story