धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 9 नवंबर 2025

Subhi
9 Nov 2025 6:14 AM IST
Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 9 नवंबर 2025
x

मेष टैरो राशिफल : कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। निवेश संबंधी योजनाओं को समझदारी से विचार कर लें। नए काम की शुरुआत करने का अगर प्लान कर रहे हैं तो आप उसपर विचार विमर्श कर सकते हैं। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा। खर्च अधिक रहने वाले हैं।

वृषभ टैरो राशिफल : समय बेहद ही अनुकूल रहने वाला है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातक आज अपनी इच्छा पूर्ति के लिए काफी ज्यादा प्रसार करेंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएं काफी ज्यादा बढ़ेंगी। ऐसा करने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपको सलाह है कि अपने मन में अहंकार न आने दें। आर्थिक मामलों में समय बेहद ही अनुकूल रहने वाला है।

मिथुन टैरो राशिफल : अच्छा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के अधिकारों में वृद्धि होने के योग हैं। प्रबंधन से जुड़े हुए कार्य आपको सफलता दिलाएंगे। योजनाओं को बनाने और उनके ठीक ढंग से क्रियान्वित कराने पर फोकस बढ़ाएंगे। विदेशी संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

कर्क टैरो राशिफल : दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों के अनुभव से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी भी प्रकार के तर्क वितर्क करने से बचें। व्यापारी अपने कामकाज को बढ़ाने के लिए संपर्क सूत्र बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

सिंह टैरो राशिफल : आसानी से धन प्राप्ति होगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में मुश्किलों को खत्म करने रिसर्च आदि का काम पर ज्यादा फोकस रखेंगे। आज आपको ऐसी कोई तरकीब मिलेगी। जिससे काम को आसानी से पूरा किया जा सके। आर्थिक मामलों में समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको आसानी से धन प्राप्ति होगी।

कन्या टैरो राशिफल : दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इसके सहारे सभी मुश्किल कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। कमाई के लिए अच्छा समय है। खर्च को बजट बनाकर नियंत्रित करने का प्रयास करें।

तुला टैरो राशिफल : धन लाभ की संभावना है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातकों के अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध पहले से काफी बेहतर होंगे। आप अपने रोजमर्रा के रूटीन को सही ढंग से फॉलो करके लक्ष्य प्राप्ति कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए कंपटीशन में विजय प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लिहाज से भी समय अच्छा है, सरकारी स्रोतों से धन लाभ की संभावना बनती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में अच्छा समय है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों आज अपनी योजना के अनुरूप कार्य को गति देने में कामयाब रहेंगे। एक्सपोर्ट से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए प्लान बनाकर कार्य करेंगे। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन चाहने वाले जातकों को भी लाभ होगा।

धनु टैरो राशिफल : सरकारी काम पूरे नहीं होंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने सभी सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है। जूनियर अधिकारी काम में रोड़ा डालने का पूरा प्रयास करेंगे। आपके लिए बेहद जरुरी है कि आप आत्मसम्मान व अभिमान के फर्क को समझें। हालांकि, आज आपको धन संबंधित मामलों में कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।

मकर टैरो राशिफल : धन लाभ बहुत अच्छा मिलेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातक आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने पराक्रम के बल पर सभी मुश्किलों को पार करते हुए लक्ष्य प्राप्ति करने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारियों द्वारा आपके काम को तारीफ मिलने की संभावना बनती है । धन लाभ के लिए भी दिन बहुत अच्छा है।

कुंभ टैरो राशिफल : पैसा उधार देना पड़ सकता है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों की बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा। धन संबंधित मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ चलें आ रहे विवाद को दूर करने का प्रयास करेंगे। पुराने निवेश से आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है। आज आपको किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है।

मीन टैरो राशिफल : दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप सबके लिए बराबर से सोच कर सब के लाभ के लिए काम करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी समय अच्छा है। आपके प्रबंधन क्षमता को तारीफ मिलेगी।

Next Story