धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal: टैरो राशिफल, 22 मई 2026

Subhi
22 May 2026 6:16 AM IST
Tarot Rashifal: टैरो राशिफल, 22 मई 2026
x

मेष टैरो राशिफल : लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे

मेष राशि वालों, आज आपका मन पहले से ज्यादा साफ महसूस करेगा। जिस बात को लेकर आप कई दिनों से उलझे हुए थे, उसका जवाब धीरे-धीरे खुद समझ आने लगेगा। काम की जगह पर भी लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे और किसी जरूरी बातचीत का फायदा आपको मिल सकता है। अगर पिछले कुछ समय से किसी इंसान के साथ गलतफहमी चल रही थी, तो आज चीजें थोड़ी बेहतर होती नजर आएंगी।

आज आप सिर्फ सोचने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि फ्यूचर प्लान्स पर एक्शन लेने का मन भी बनाएंगे। हालांकि हर काम जल्दी खत्म करने की आदत आपको थोड़ा बेचैन कर सकती है। खासकर जब सामने वाला आपकी स्पीड से जवाब न दे। शाम के समय कोई अच्छी खबर, कॉल या अचानक बना प्लान आपका पूरा मूड अच्छा कर सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल : आपकी इंट्यूशन काफी स्ट्रांग रहने वाली है

वृषभ राशि वालों, आज आपका मन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले काफी हल्का महसूस करेगा। लगातार चल रही टेंशन या किसी इंसान को लेकर अंदर की बेचैनी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। आज आपका मन खुद ही भीड़, शोर और बेवजह की बहस से दूरी बनाने का करेगा।

खास बात यह है कि आज आपकी इंट्यूशन काफी स्ट्रांग रहने वाली है। सामने वाला कुछ और बोलेगा, लेकिन उसका असली मूड और इंटेंशन आप आसानी से पकड़ लेंगे। हालांकि हर बात पर तुरंत रिऐक्ट करना सही नहीं रहेगा। कई बार चुप रहकर समीक्षा करना ज्यादा फायदा देता है। आज यही तरीका आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल : अपने शब्दों पर थोड़ा ध्यान रखें

मिथुन राशि वालों, आज किसी सिचुएशन को लेकर आपकी सोच अचानक बदल सकती है। जिस बात को आप अब तक एक ही नजरिए से देख रहे थे, उसी में आज नया एंगल दिखाई देगा। लंबे समय से अटका हुआ काम या कन्वर्सेशन भी आगे बढ़ता महसूस हो सकता है। इससे आपका कॉन्फिडेंस काफी बेहतर रहेगा।

काम, पैसे और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर भी आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। कोई नया आईडिया, मीटिंग या बातचीत आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकती है। हालांकि लोगों से बात करते समय अपने शब्दों पर थोड़ा ध्यान रखें। आज आपकी सीधी बात किसी अपने को जरूरत से ज्यादा हर्ट कर सकती है, भले आपका इरादा गलत न हो।

कर्क टैरो राशिफल : पुरानी बातें याद आ सकती हैं

कर्क राशि वालों, आज आपका मन किसी ऐसी बात या इंसान में फिर उलझ सकता है जिससे आगे बढ़ने की कोशिश आप काफी समय से कर रहे थे। ऊपर से आप खुद को नार्मल दिखाएंगे, लेकिन अंदर बार-बार पुरानी बातें याद आ सकती हैं। खासकर अगर किसी रिश्ते में अधूरी बातचीत या इमोशनल डिस्टेंस चल रही है, तो आज वही चीज ज्यादा महसूस हो सकती है।

हालांकि दिन पूरी तरह भारी नहीं रहेगा। लोगों के बीच रहने, दोस्तों से बात करने या फैमिली के साथ समय बिताने से मूड काफी बेहतर हो सकता है। किसी जरूरी फैसले को लेकर भी मन बार-बार बदल सकता है। ऐसे में जल्दबाजी करने के बजाय खुद को थोड़ा समय देना ज्यादा सही रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल : आपका मूड बदल सकता है

सिंह राशि वालों, आज आप किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा होल्ड करके बैठ सकते हैं। चाहे वह पुरानी नाराजगी हो, कोई रिश्ता हो या अपनी फीलिंग्स, मन आसानी से खुलने का नाम नहीं लेगा। कई बार आपको खुद भी महसूस होगा कि आप सामने वाले को पूरी तरह समझने के बजाय सिर्फ अपनी तरफ की बात सोच रहे हैं।

हालांकि दिन के बीच में कोई इंसान अपने व्यवहार या बातों से आपका मूड बदल सकता है। कोई स्वीट गेस्टर, अचानक आया मैसेज या इमोशनल कन्वर्सेशन दिल को अच्छा महसूस करा सकती है। लेकिन पुरानी बातों को बार-बार पकड़कर रखने से नए मौके खराब हो सकते हैं।

कन्या टैरो राशिफल : अपनी प्रोग्रेस पर ध्यान दे

कन्या राशि वालों, आज आप खुद को लोगों से थोड़ा अलग रखना पसंद कर सकते हैं। काम करते रहेंगे, जिम्मेदारियां भी निभाएंगे, लेकिन अंदर से बार-बार यही महसूस हो सकता है कि लोग आपकी मेहनत को उतना नोटिस नहीं कर रहे जितनी उम्मीद थी। दूसरों से खुद की तुलना करना आज मूड खराब कर सकता है।

हालांकि यह समय खुद पर काम करने का भी है। कोई नई स्किल, फ्यूचर प्लानिंग या काम से जुड़ा छोटा मौका आगे चलकर फायदा दे सकता है। आज ज्यादा लोगों की वैलिडेशन ढूंढने के बजाय अपने प्रोग्रेस पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला टैरो राशिफल : मन का बोझ काफी कम होगा

तुला राशि वालों, आज दिनभर सब कुछ ठीक चलता हुआ दिखाई देगा, लेकिन मन फिर भी पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। घर में लोग साथ होंगे, बातचीत भी होगी, फिर भी अंदर एक अजीब-सी कमी महसूस हो सकती है। खासकर अगर आप किसी अपने से थोड़ी ज्यादा उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो उसका छोटा-सा बदला व्यवहार भी आपको सोच में डाल सकता है।

आज आप कई बार खुद से यही सवाल कर सकते हैं कि आखिर रिश्तों में इतनी कोशिश के बाद भी खालीपन क्यों महसूस हो रहा है। हालांकि हर बात का जवाब तुरंत नहीं मिलेगा। कुछ चीजें धीरे-धीरे समझ आती हैं। शाम के समय किसी पुराने दोस्त की बात, अचानक आया संदेश या हल्की-सी हंसी भी मन का बोझ काफी कम कर सकती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : समय आपके लिए बेहतर रहेगा

वृश्चिक राशि वालों, आज आपका मन छोटी-छोटी बातों को जरूरत से ज्यादा महसूस कर सकता है। कोई इंसान आपकी बात का वैसा जवाब न दे जैसा आपने सोचा था, तो वही चीज अंदर चलती रह सकती है। ऊपर से आप सामान्य बने रहेंगे, लेकिन मन बार-बार उसी बात को दोहराता रहेगा।

हालांकि पूरा दिन भारी नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ बैठना, किसी अपने से खुलकर बात करना या फैमिली के साथ थोड़ा समय बिताना मन को राहत देगा। लंबे समय से जो तनाव अंदर जमा था, वह भी आज थोड़ा हल्का महसूस हो सकता है। हर चीज अकेले सहने के बजाय किसी भरोसेमंद इंसान से बात करना इस समय आपके लिए बेहतर रहेगा।

​धनु टैरो राशिफल : अपनी समझ पर भरोसा रखें

धनु राशि वालों, आज आप खुद को स्ट्रांग और प्रैक्टिकल दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंदर कहीं न कहीं असंतोष बना रह सकता है। कोई काम आपकी उम्मीद के मुताबिक पूरा नहीं होगा या किसी इंसान का रिस्पांस मन के हिसाब से नहीं आएगा। इसी वजह से थोड़ा चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है।

हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई मैसेज, फोन या जरूरी जानकारी आपका मूड बदल सकती है। लंबे समय से रुकी हुई बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। जिस जवाब का इंतजार था, वह भी मिलने की संभावना है। आज बार-बार खुद पर शक करने के बजाय अपनी समझ पर भरोसा रखना ज्यादा जरूरी रहेगा।

मकर टैरो राशिफल : कुछ बातें बार-बार परेशान कर सकती हैं

मकर राशि वालों, आज आप बाहर से काफी संभले हुए और कॉन्फिडेंट दिखाई देंगे, लेकिन अंदर कुछ बातें बार-बार परेशान कर सकती हैं। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और साथ ही मन किसी पुरानी बात या इंसान में भी अटका रह सकता है। कई बार ऐसा लगेगा कि आप सब कुछ संभाल रहे हैं, फिर भी कोई चीज मन के हिसाब से नहीं चल रही है।

आज एक साथ कई चीजों को बैलेंस करने की कोशिश आपको थका सकती है। खासकर जब घर, काम और पर्सनल लाइफ सब एक साथ अटेंशन मांगें। हालांकि शाम तक किसी अपने से हुई बातचीत या छोटा-सा इमोशनल सपोर्ट मन को थोड़ा हल्का कर सकता है। हर चीज अकेले संभालने की आदत इस समय आपको और मेंटली टायर्ड कर सकती है।

कुंभ टैरो राशिफल : धीरे-धीरे आप खुद को हल्का महसूस करेंगे

कुंभ राशि वालों, आज आपको अंदर से महसूस हो सकता है कि कुछ चीजें अब पहले जैसी नहीं रहीं। चाहे वह कोई रिश्ता हो, दोस्ती हो या आपकी अपनी सोच, मन धीरे-धीरे बदलाव स्वीकार करने लगा है। हालांकि पूरी तरह छोड़ना अभी भी आसान नहीं लगेगा। कुछ बातें बार-बार पीछे खींच सकती हैं।

आज आपको यह भी महसूस हो सकता है कि आप किसी रिश्ते या सिचुएशन में जरूरत से ज्यादा दे रहे थे और बदले में वैसा एफर्ट नहीं मिल रहा था। इसी वजह से मन थोड़ा अलग रह सकता है। हालांकि दिन के आखिर में कोई नई सोच, अचानक बना प्लान या छोटी-सी खुशी मूड बदल सकती है। धीरे-धीरे आप खुद को हल्का महसूस करने लगेंगे।

मीन टैरो राशिफल : खुद को काफी शांत महसूस करेंगे

मीन राशि वालों, आज आपका मन थोड़ा स्लो और थका हुआ महसूस कर सकता है। कुछ काम डिले हो सकते हैं या चीजें आपकी उम्मीद के हिसाब से फास्ट मूव नहीं करेंगी। इसी वजह से बीच-बीच में फ्रस्ट्रेशन भी महसूस हो सकती है। हालांकि बाहर से आप खुद को काफी शांत दिखाएंगे और अपनी फीलिंग्स आसानी से किसी को नहीं बताएंगे।

आज आपका मन भीड़ से थोड़ा दूर रहना चाहता है। ज्यादा बातचीत करने के बजाय आप अपने थॉट्स के साथ रहना पसंद करेंगे। अगर पिछले कुछ दिनों से मेन्टल प्रेशर ज्यादा चल रहा था, तो आज खुद को थोड़ा रेस्ट देना जरूरी रहेगा। हर चीज को तुरंत ठीक करने की कोशिश करने के बजाय थोड़ा रुकना आपके लिए बेहतर रहेगा।

Next Story