- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Tarot Rashifal: टैरो...

मेष टैरो राशिफल : आराम करना आपके लिए बेहतर रहेगा
आज सुबह से ही आपका मूड थोड़ा अलग रह सकता है। ऑफिस, कॉलेज या घर में आप सामान्य दिखेंगे, लेकिन अंदर यह फीलिंग चल सकती है कि लोग आपकी मेहनत को उतना नोटिस नहीं कर रहे जितना करना चाहिए। अगर आप किसी रिप्लाई, पेमेंट, अप्रूवल या कॉल का इंतजार कर रहे हैं, तो उसमें देरी हो सकती है। इसी वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
शाम के समय आप खुद की तुलना किसी और से कर सकते हैं, खासकर करियर या लाइफस्टाइल को लेकर। लेकिन आज का दिन आपको यह समझाने आया है कि हर इंसान की टाइमिंग अलग होती है। अभी चीजें धीमी जरूर हैं, लेकिन रुकी हुई नहीं हैं। खुद पर गुस्सा करने के बजाय थोड़ा आराम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृषभ टैरो राशिफल : किसी पुरानी बातचीत की याद परेशान कर सकती है
आज किसी अपने के व्यवहार को लेकर मन में कन्फ्यूजन रह सकता है। हो सकता है कि कोई इंसान सामने से सामान्य व्यवहार करे, लेकिन आपको उसकी बातों में दूरी महसूस हो। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो बातचीत थोड़ी फीकी लग सकती है। वहीं सिंगल लोगों को किसी पुरानी बातचीत की याद परेशान कर सकती है।
काम की जगह पर भी आज किसी पर जल्दी भरोसा करने से बचना होगा। कोई इंसान पूरी बात साफ तरीके से न बताए या अपनी सुविधा के हिसाब से व्यवहार करे, ऐसा हो सकता है। आज हर बात दिल पर लेने के बजाय थोड़ा ऑब्जर्व करना ज्यादा जरूरी रहेगा। कई बार लोग जो बोलते हैं, उससे ज्यादा उनका व्यवहार सच बताता है।
मिथुन टैरो राशिफल : नए मौके को लेकर गंभीरता से सोचें
मिथुन राशि वालों के लिए आज का टैरो राशिफल बता रहा है कि आपका ध्यान बार-बार भविष्य की योजनाओं पर जा सकता है। हो सकता है कि आप नौकरी बदलने, नया काम शुरू करने या किसी नए मौके को लेकर गंभीरता से सोचें। लेकिन साथ ही यह भी महसूस हो सकता है कि मेहनत के हिसाब से रिजल्ट अभी नहीं मिल रहे हैं। अगर किसी इंटरव्यू, पेमेंट, डील या जवाब का इंतजार है, तो उसमें थोड़ी देरी हो सकती है।
मिथुन राशि के लोगों को आज छोटी-छोटी बातों से भी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, खासकर तब जब लगे कि चीजें आपके हिसाब से नहीं चल रहीं। आज का दैनिक टैरो राशिफल सलाह देता है कि जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। अभी जो रुकावट लग रही है, वही आगे चलकर आपको गलत दिशा में जाने से बचा सकती है।
कर्क टैरो राशिफल : मानसिक थकान ज्यादा महसूस हो सकती है
कर्क राशि वालों के लिए आज का टैरो राशिफल दिखा रहा है कि पूरा दिन जिम्मेदारियों और लोगों की जरूरतों में निकल सकता है। घर, काम या रिश्तों से जुड़ी बातें आपके दिमाग में लगातार चलती रहेंगी। बाहर से सब सामान्य लगेगा, लेकिन अंदर किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचते रहेंगे। रात तक मानसिक थकान ज्यादा महसूस हो सकती है।
कर्क राशि के लोगों को आज किसी अपने से तारीफ, सपोर्ट या अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन हल्का महसूस होगा। आज का टैरो राशिफल यह भी बता रहा है कि आपको खुद की मेहनत को कम नहीं आंकना चाहिए। कई बार आप जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा अच्छा कर रहे होते हैं।
सिंह टैरो राशिफल : छोटी गलतफहमी भी बड़ी लग सकती है
सिंह राशि वालों के लिए आज का टैरो राशिफल बता रहा है कि काम में मन बार-बार भटक सकता है। आप अपना काम पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन दिमाग किसी रिश्ते, बातचीत या निजी तनाव में उलझा रह सकता है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो छोटी गलतफहमी भी बड़ी लग सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को किसी पुराने जुड़ाव की याद परेशान कर सकती है।
सिंह राशि के लोगों को आज हर बात दिल पर लेने से बचना होगा। कार्यस्थल या घर में किसी की बात आपको उम्मीद से ज्यादा बुरी लग सकती है, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने से स्थिति और खराब हो सकती है। आज का दैनिक टैरो राशिफल बता रहा है कि साफ बातचीत और व्यावहारिक सोच ही आपको बेवजह के तनाव से बचाएगी।
कन्या टैरो राशिफल : मन और भारी हो सकता है
कन्या राशि वालों का मन आज किसी बात में ठीक से नहीं लग पाएगा। सुबह से ही ऐसा महसूस हो सकता है कि सब कुछ चल तो रहा है, लेकिन अंदर से वैसा अच्छा नहीं लग रहा जैसा लगना चाहिए। घर में या काम की जगह पर लोग अपनी बात कह देंगे, लेकिन आप अपनी बात मन में ही रख सकते हैं। इसी वजह से थोड़ा अकेलापन भी महसूस हो सकता है।
तुला टैरो राशिफल : ज्यादा संभला हुआ महसूस कर सकते हैं
तुला राशि वालों को आज ऐसा लग सकता है जैसे मन पर रखा कोई भारी बोझ थोड़ा हल्का हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से जो बातें बार-बार दिमाग में घूम रही थीं, आज उनका असर पहले जितना परेशान नहीं करेगा। काम तो रहेंगे, जिम्मेदारियां भी रहेंगी, लेकिन आज आप खुद को थोड़ा ज्यादा संभला हुआ महसूस कर सकते हैं।
दिन के बीच में कोई छोटी सी अच्छी बात आपका मूड अचानक बेहतर कर सकती है। हो सकता है कि किसी का मैसेज अच्छा लगे, कोई रुका काम आगे बढ़े या बस आपका मन खुद ही थोड़ा शांत हो जाए। आज आप फिर से खुद पर ध्यान देने का मन बना सकते हैं। धीरे-धीरे चीजें ठीक होती दिखेंगी और यही बात आपको अंदर से राहत देगी
वृश्चिक टैरो राशिफल : धैर्य रखने की जरूरत है
वृश्चिक राशि वालों का मन आज किसी एक बात पर अटका रह सकता है। आप बार-बार सोचेंगे कि दिल की सुनें या जो सही लग रहा है वही करें। किसी रिश्ते, काम या पैसे से जुड़ा फैसला टालने का मन भी हो सकता है, क्योंकि अभी पूरी तरह साफ महसूस नहीं हो रहा।
दिनभर आप अपना काम करते रहेंगे, लेकिन अंदर हल्की बेचैनी बनी रह सकती है। अच्छी बात यह है कि आज कोई भी चीज अचानक बिगड़ने वाली नहीं है। बस खुद को हर जवाब तुरंत ढूंढने के लिए मजबूर मत कीजिए। कुछ बातें धीरे-धीरे ही साफ होती हैं और आज आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।
धनु टैरो राशिफल : मन में साफ समझ बनने लगेगी
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा अलग महसूस हो सकता है। कोई बात, बातचीत या छोटी सी घटना अचानक आपकी सोच बदल सकती है। हो सकता है कि आप किसी इंसान या स्थिति को अब पहले जैसा न देखें। जो चीज काफी समय से खटक रही थी, आज उसे लेकर मन में साफ समझ बनने लगेगी।
काम की जगह पर लोगों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपको लग सकता है कि आपकी बात ठीक से समझी नहीं जा रही है। इसी वजह से चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लेकिन हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय थोड़ा शांत रहना बेहतर रहेगा। आज जो बदलाव हो रहे हैं, वही आगे चलकर आपके लिए सही साबित हो सकते हैं।
मकर टैरो राशिफल : मन बार-बार शांति ढूंढने की कोशिश करेगा
मकर राशि वालों को आज किसी ऐसी बात से दूरी बनाने का मन हो सकता है जो काफी समय से मानसिक तनाव दे रही थी। हो सकता है कि आप किसी इंसान, आदत या लगातार चल रही परेशानी से खुद को थोड़ा अलग करना चाहें। आज मन बार-बार शांति ढूंढने की कोशिश करेगा।
दिन के दौरान किसी अपने से हुई बातचीत आपका मूड बेहतर कर सकती है। लंबे समय बाद अंदर थोड़ा हल्कापन महसूस होगा। अगर पिछले कुछ दिनों से मन भारी चल रहा था, तो आज चीजें धीरे-धीरे आसान लगने लगेंगी। खुद को हर समय मजबूत दिखाने की जरूरत नहीं है, थोड़ा आराम और खुलकर बात करना भी जरूरी होता है।
कुंभ टैरो राशिफल : चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है
कुंभ राशि वालों का मन आज जल्दी-जल्दी हर चीज ठीक करने का कर सकता है, लेकिन चीजें आपकी गति से नहीं चलेंगी। इसी वजह से छोटी बातों पर भी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। अगर कोई जवाब, काम या योजना आपकी उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ती, तो आप अंदर ही अंदर परेशान हो सकते हैं। आज आपको यह भी लग सकता है कि लोग आपकी मेहनत को पूरी तरह समझ नहीं रहे हैं।
हालांकि सच यह है कि आप धीरे-धीरे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पैसों, काम या अपनी निजी जिंदगी को लेकर जो मेहनत आपने पिछले समय में की है, उसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा। आज खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें। शाम के समय अकेले थोड़ा समय बिताना, मनपसंद चीज करना या खुद पर खर्च करना आपको अच्छा महसूस करा सकता है। कई बार रुककर सांस लेना भी जरूरी होता है।
मीन टैरो राशिफल : सोच पहले से ज्यादा साफ हो सकती है
मीन राशि वालों को आज किसी ऐसी बात को लेकर साफ समझ मिल सकती है जो पिछले कई दिनों से दिमाग में चल रही थी। पहले जहां हर चीज उलझी हुई लग रही थी, वहीं आज आपको समझ आने लगेगा कि आखिर क्या सही है और क्या सिर्फ मन का डर था। किसी रिश्ते, दोस्ती या भविष्य को लेकर भी सोच पहले से ज्यादा साफ हो सकती है।
हालांकि अंदर से थोड़ा खालीपन या थकान महसूस हो सकती है। आप लोगों के बीच रहकर भी पूरी तरह कनेक्टेड महसूस नहीं करेंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि आज कोई करीबी इंसान, परिवार का सदस्य या दोस्त आपका मूड बेहतर कर सकता है। घर का माहौल या किसी अपने के साथ बिताया छोटा समय भी मन को राहत देगा। हर जवाब अकेले बैठकर सोचने से नहीं मिलता, कुछ बातें अपने लोगों के साथ रहकर समझ आती हैं।





