धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal: टैरो राशिफल, 29 जुलाई 2024

Subhi
29 July 2024 12:43 AM GMT
Tarot Rashifal: टैरो राशिफल, 29 जुलाई 2024
x

मेष टैरो राशिफल : दिन काफी अच्छा रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करे। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।

वृषभ टैरो राशिफल : अति भावुक होने से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है। अति भावुक होने से बचें। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

मिथुन टैरो राशिफल : नए कार्यों में शामिल होंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों आज नए कार्यों में शामिल हो सकते हैं। जिनसे आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

कर्क टैरो राशिफल : मन में नई आकांक्षाएं पैदा होंगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के मन में नई आकांक्षाएं पैदा होंगी। साथ ही आपको नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए अच्छा दिन है।

सिंह टैरो राशिफल : व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज अपनी सोच को काफी सकारात्मक रखने की जरूरत है। आज नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

कन्या टैरो राशिफल : आज सुखद अहसास होगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक और पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा अवश्य सम्मिलित हों।

तुला टैरो राशिफल : जीवन में संतुलन बनाकर रखें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को आज थोड़ा सामाजिक जीवन जीने की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करे।

वृश्चिक टैरो राशिफल : किसी से अधिक बातचीत न करें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में न उलझें। साथ ही आपको सलाह है कि किसी से अधिक बातचीत न करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।

धनु टैरो राशिफल : स्वभाव में विनम्रता रखें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातक आज साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के भी अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ ही आज आपके मिलने के लिए कोई करीबी रिश्तेदार भी आ सकता है।

मकर टैरो राशिफल : कामकाज में थोड़ा संभलकर रहें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज कामकाज में थोड़ा संभलकर रहें और दूसरों पर अधिक भरोसा न करें।

कुंभ टैरो राशिफल : वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपके लिए आज प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार हैं। आज वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें।

मीन टैरो राशिफल : बड़ा फैसला लेने से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा।


Next Story