धर्म-अध्यात्म

Tarot rashifal: टैरो राशिफल, 4 अगस्त 2024

Subhi
4 Aug 2024 12:46 AM GMT
Tarot rashifal: टैरो राशिफल, 4 अगस्त 2024
x

मेष टैरो राशिफल : अपने खानपान की आदतों पर रखें काबू

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।

वृषभ टैरो राशिफल : शुभचिंतक करेंगे विरोध

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। साथ ही आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, आपको घबराना नहीं है।

मिथुन टैरो राशिफल : आज करेंगे अधिक मेहनत

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों को आज जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करे। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। जिस वजह से आप अधिक मेहनत करेंगे।

कर्क टैरो राशिफल : भाई बहन से कमजोर रहेंगे रिश्ते

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाई बहन बांधव से संबंधित मामलों में कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। हालांकि, स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन आपके लिए कष्टप्रद रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में रहेंगी बाधा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आपकी आर्थिक स्थिति आज कमजोर रहने वाली है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कन्या टैरो राशिफल : व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को आज कामकाज में जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। आज आप किसी विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

तुला टैरो राशिफल : कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के योग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज धनार्जन करने के कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। हालांकि, आज आपको लव रिलेशन को लेकर सतर्क रहना होगा। आज स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

धनु टैरो राशिफल : भाग्यशाली रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

मकर टैरो राशिफल : आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपको अपना अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

कुंभ टैरो राशिफल : शत्रु पक्ष परास्त होगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों का आज अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको सलाह है कि आज अपनी बोलचाल में कटुता न आने दें। आत्मविश्वास बना रहेगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा।

मीन टैरो राशिफल : अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के जातकों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी और साझेदारों से रिश्ते में जो भी गलतफहमियां हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें।

Next Story