धर्म-अध्यात्म

Tarot Horoscope Today 3 जून 2022 का टैरो राशिफल: इन 4 राशियों को ध्यान से काम करना चाहिए, लापरवाही हो सकती है भारी

Bhumika Sahu
3 Jun 2022 7:27 AM GMT
Tarot Horoscope Today 3 जून 2022 का टैरो राशिफल: इन 4 राशियों को ध्यान से काम करना चाहिए, लापरवाही हो सकती है भारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उज्जैन. टैरो कार्ड्स के माध्यम से आप आसानी से उन पहलुओं और क्षेत्रों का पता लगा सकते हैं जिनमें सुधार की आवश्यकता होती है और फिर आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 3 जून को मेष राशि वाले को सफलता मिल सकती है। इस राशि वालों का लकी कलर आसमानी और लकी नंबर 2 है। वृष राशि वालों का कोई योजना बिगड़ सकती है। इनका लकी कलर भी आसमानी है और शुभ अंक 1 है। मिथुन राशि वाले अपनी भावनाओं पर काबू रखें। इनका लकी कलर स्लेटी और लकी नंबर 6 है। जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: २
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8


Next Story