धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल आज 3 जुलाई 2022 टैरो राशिफल: कुंभ-मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता, वृष राशि वालों को नहीं लेने चाहिए बड़े फैसले

Bhumika Sahu
3 July 2022 4:42 AM GMT
टैरो राशिफल आज 3 जुलाई 2022 टैरो राशिफल: कुंभ-मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता, वृष राशि वालों को नहीं लेने चाहिए बड़े फैसले
x
टैरो राशिफल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उज्जैन. टैरो कार्ड कहता है कि इंसान का भविष्य उसी के अंदर सुरक्षित होता है। इंसान को बस उस भविष्य को पढ़ना होता है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 3 जुलाई, रविवार को मेष राशि वालों की मुलाकात नए लोगों से होगी, इनका लकी कलर जामुनी और लकी नंबर 8 है। वृषभ राशि वाले आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, इनका लकी कलर हरा और लकी नंबर 6 है। मिथुन राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इनका लकी कलर नारंगी और लकी नंबर 9 है। जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है। काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2


Next Story