धर्म-अध्यात्म

Tairo Rashifal : टैरो राशिफल, 1 फरवरी 2026

Subhi
1 Feb 2026 6:14 AM IST
Tairo Rashifal : टैरो राशिफल, 1 फरवरी 2026
x

​मेष टैरो राशिफल : सुरक्षा को लेकर बहुत सजग रहेंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोग आज सुरक्षा को लेकर बहुत सजग रहेंगे। आप चीजों को कंट्रोल करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पकड़ बनाने से तनाव बढ़ सकता है। फिलहाल भविष्य की तस्वीर थोड़ी धुंधली है, इसलिए मन में संशय रहेगा। दिन ढलते-ढलते आपका मन नरम होगा और आप इमोशनल महसूस करेंगे। आज दिल की बात कहने में संकोच न करें। कोई छोटा सा संदेश भी आपको आज बड़ी खुशी दे सकता है। खुद को और दूसरों को थोड़ा स्पेस जरूर दें।

वृषभ टैरो राशिफल :मानसिक सुकून मिलेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लिए आज मेहनत और लगन का दिन है। काम में आपका पूरा मन लगेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप जीवन में जिस स्थिरता की तलाश में थे, वह अब दिखने लगेगी। राहत की बात यह है कि कोई पुरानी निराशा आज हल्की पड़ जाएगी। आप मानसिक रूप से सुकून की तरफ बढ़ रहे हैं। पैसों के मामले में भी आपकी समझ बढ़ेगी और आप सुरक्षित महसूस करेंगे। घर और काम के बीच आज बहुत सुंदर तालमेल बना रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल : कोई बड़ा वादा न करें

आज आप खुद को दो विचारों या रास्तों के बीच अटका हुआ महसूस कर सकते हैं। निर्णय लेने में हो रही देरी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। कार्ड्स सलाह दे रहे हैं कि अधूरी जानकारी के आधार पर कोई भी बड़ी बात न कहें और न ही कोई वादा करें। आज सुनने की क्षमता बोलने से कहीं ज्यादा जरूरी है। दूसरों की राय लें और जीवन में संतुलन साधने का प्रयास करें। लेन-देन के मामलों में निष्पक्ष रहना आपके हित में होगा। यदि मन में भ्रम हो, तो आज का दिन किसी महत्वपूर्ण फैसले को टालने के लिए सही है। अपनी तार्किक शक्ति का सही इस्तेमाल करें और अफवाहों से दूर रहें।

कर्क टैरो राशिफल : आप अपनापन महसूस करेंगे

आज आपकी भावनाएं काफी गहरे स्तर पर काम करेंगी। आप अपने दिल की बात किसी खास व्यक्ति से साझा करने का मन बना सकते हैं। हालांकि, एक तरफ जहां आप अपनापन महसूस करना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ मन में एक अनजानी असंतुष्टि भी बनी रह सकती है। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज यह समझने की जरूरत है कि असली सुकून बाहर की चीजों में नहीं, बल्कि अपनों के साथ में है। जो आपके पास पहले से मौजूद है, उसकी कद्र करना सीखें। परिवार और रिश्तों में समय बिताने से आप मानसिक रूप से काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। आज अपनी छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करें।

सिंह टैरो राशिफल : धैर्य की कड़ी परीक्षा होगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लिए आज धैर्य की कड़ी परीक्षा है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ थोड़ी अनबन या तुलना हो सकती है। मेहनत का फल तुरंत न मिलने से आज मन थोड़ा उदास रहेगा। आज अपने ईगो को बीच में न आने देना ही बुद्धिमानी है। एक छात्र की तरह चीजों को सीखें और अपनी कमियों को सुधारें। यही अनुभव आपको भविष्य में बड़ी जीत दिलाने में मदद करेगा। विवादों से बचकर रहें और अपनी ऊर्जा केवल खुद को बेहतर बनाने में लगाएं।

कन्या टैरो राशिफल : जिम्मेदारियों का दबाव ज्यादा रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि पर आज जिम्मेदारियों का दबाव ज्यादा रहेगा। आपको लगेगा कि सारा काम अकेले ही करना है, जो थकान बढ़ाएगा। असल में यह दबाव काम से ज्यादा आपकी अपनी सोच का है। खुद को मानसिक बेड़ियों से आजाद करें और काम को बांटना सीखें। जब आप पुराना बोझ छोड़ेंगे, तभी कोई नया और ठोस मौका मिलेगा। यह मौका छोटा हो सकता है, पर भविष्य के लिए बहुत शानदार है। नई शुरुआत के लिए खुद को थोड़ा आराम देना भी जरूरी है।

तुला टैरो राशिफल : खुलकर खुशियां मनाएंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लिए आज का दिन काफी हल्का रहेगा। आप दूसरों से जुड़ाव महसूस करेंगे और खुलकर अपनी बात कहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई छोटा जश्न मनाने का मौका मिल सकता है। मन से भ्रम का जाला हटेगा और आपको सच्चाई साफ दिखेगी। कल्पनाओं से बाहर निकलकर हकीकत को स्वीकार करना राहत देगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी सहयोग का सुख मिलेगा। आज अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं, बल्कि खुलकर खुशियां मनाएं।

वृश्चिक टैरो राशिफल : थोड़ा अकेलापन लग सकता है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि को आज थोड़ा अकेलापन लग सकता है। आपको महसूस होगा कि मुश्किल वक्त में कोई आपके साथ नहीं है। लेकिन यकीन मानिए, आप अपनी भावनाओं को संभालने में खुद सक्षम हैं। मन की अशांति धीरे-धीरे शांति और सुकून में बदल रही है। खुद को संभालना और मानसिक सेहत का ख्याल रखना ही आज का लक्ष्य है। पुरानी कड़वाहट को छोड़कर आगे बढ़ना ही आपको असली राहत देगा। यह समय खुद को हील करने और शांति से बैठने का है।

धनु टैरो राशिफल : नए विचार और उत्साह रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के पास आज नए विचार और उत्साह रहेगा। हालांकि, भविष्य की अनजानी चिंताएं भी मन को थोड़ा परेशान करेंगी। आज व्यर्थ की सोच में समय न गंवाएं और अच्छी नींद लें। सब कुछ एक ही दिन में हल करने की कोशिश करना तनाव देगा। काम की भागदौड़ और मन के सुकून के बीच एक बैलेंस बनाएं। जो बातें आपके हाथ में नहीं हैं, उनकी चिंता करना छोड़ दें। वर्तमान पर ध्यान दें, छोटे-छोटे कदम ही आपको मंजिल तक पहुंचाएंगे।

मकर टैरो राशिफल : दूसरों के अनुभव से सीखें

आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। आप अपनी पिछली मेहनत के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि आपकी नींव बेहद मजबूत है और आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को आज अकेले काम करने के बजाय टीम या सहयोगियों की मदद लेनी चाहिए। आपसी सहयोग से काम न केवल जल्दी पूरा होगा, बल्कि परिणाम भी बेहतर आएंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप आश्वस्त महसूस करेंगे। यह समय अपनी योजनाओं को साझा करने और दूसरों के अनुभव से सीखने का है। स्थिरता और प्रगति आपके साथ बनी रहेगी।

कुंभ टैरो राशिफल : आप राहत महसूस करेंगे

आज कोई ऐसी सच्चाई आपके सामने आ सकती है जिसे आप अब तक नजरअंदाज कर रहे थे। मानसिक स्पष्टता मिलने से आप राहत महसूस करेंगे, भले ही वह सच शुरू में थोड़ा चुभने वाला हो। किसी पुराने नुकसान या गलत फैसले का मलाल आज मन को थोड़ा उदास कर सकता है। लेकिन हार न मानें, क्योंकि अंत में जीत आपकी ही होगी। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा लौटेगा और आप अपनी बुद्धिमत्ता से स्थितियों को संभाल लेंगे। सच का सामना करना ही आपको भविष्य की बड़ी परेशानियों से बचाएगा। दिन के अंत तक आप खुद को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और स्पष्ट पाएंगे।

मीन टैरो राशिफल : आपकी कोमलता आपकी ताकत रहेगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि का मन आज प्यार और संवेदना से भरा रहेगा। रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और गहरा जुड़ाव बढ़ेगा। मासूम बातचीत और बच्चों जैसा व्यवहार आज दिन को प्यारा बनाएगा। कार्ड्स कहते हैं कि सच्ची खुशी के लिए दूसरों का मुंह न ताकें। अपने भीतर झांकें, खुशी वहीं मिलेगी और आपको सुकून देगी। दूसरों की मदद करें, पर अपनी जरूरतों को नजरअंदाज न करें। आपकी कोमलता ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।

Next Story