धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 4 अक्टूबर 2025

Subhi
4 Oct 2025 6:17 AM IST
Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 4 अक्टूबर 2025
x

मेष टैरो राशिफल : दिन अच्छा रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग लोहे से जुड़े कामकाज करते हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रैक्टिकल सोच आपको सभी निर्णय लेने में लाभकारी साबित होगी। साथ ही इस हफ्ते आपके आत्मविश्वास में बृद्धि देखने को मिलेगी। आपको सलाह है कि धन के मामले में थोड़ा स्वार्थी होने से बचें।

वृषभ टैरो राशिफल : पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करने से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। इस महीने आप अपनी आधिकारिक शक्ति का सही से उपयोग करके आप अपने काम दूसरों से आसानी से पूरे कर पाएंगे। अपनी वाणी को जितना हो सकें मधुर बनाकर रखें। साथ ही आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन टैरो राशिफल : खूब मान सम्मान मिलेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे और आप अपनी कलात्मकता और वास्तविकता के से नई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करेंगे। आर्थिक लाभ के साथ साथ आपको खूब मान सम्मान मिलेगा।

कर्क टैरो राशिफल : आपकी परेशानी बढ़ सकती है

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों को अपने व्यावसायिक कार्यों को ठीक तरीके से पूरा करने में विशेष भूमिका निभानी होगी। बस इस बात का ख्याल रखें कि आपको अपेक्षित परिणाम तुरंत नहीं मिल पाएंगे। आपसे सलाह है कि अपनी पुरानी गलतियों से सबक सीखें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

सिंह टैरो राशिफल : धन हानि के भी योग बन रहे हैं

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज कामकाज की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। आज आप अपनी क्षमता के बल पर उपलब्धियां हासिल होंगी। परिवार में दूसरों को शामिल न करें। उनके हस्तक्षेप से पारिवारिक माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है। साथ ही धन हानि के भी योग बन रहे हैं। आज आपकी कमाई पहले से काफी अच्छी रहेगी।

कन्या टैरो राशिफल : प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आप अपने कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। काम से जुड़ी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको सलाह है कि फिलहाल, शब्दों का चयन थोड़ा सावधानी से करें। पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का मौका आपको इस अवधि में आसानी से मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अनुकूल रहने वाली है।

तुला टैरो राशिफल : बहुत ही शुभ रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका खूब मान सम्मान बढ़ेगा। धन में वृद्धि होगी। अहंकार से बचें और दूसरों को भूलकर भी नीचा न दिखाएं। आज वस्त्र और आभूषण पर खर्च होने की संभावनाएं हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आत्मविश्वास के साथ करेंगे काम

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोग आज अपनी सभी कार्य पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे और अपनी योजनाओं को नीति अनुसार पूरा करेंगे। कमाई बहुत अधिक नहीं होगी इसलिए खर्चों को थोड़ा देखकर ही करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपनी बैंक बैलेंस से बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती है।

धनु टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूरी बनाकर रखनी होगी। वरना आपका मान सम्मान पर आंच आ सकती है। जो लोग अपना काम करते हैं उन्हें सलाह है कि अपने काम की रिव्यू करें। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य रहेगी। साथ ही आपकी ज़रूरतें आज पूरी होंगी।

मकर टैरो राशिफल : पुराने विवाद सुलझ सकते हैं

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है मकर राशि के लोगों को कार्यस्थल पर राजनीति में उपलब्धियां हासिल करेंगे। आपके सभी पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। जिससे आपकी तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। आर्थिक रूप से दिन आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें। नुकसान की भी संभावनाएं हैं।

कुंभ टैरो राशिफल : बहुत ही शुभ रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने से परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने अधिकार का सही उपयोग करके कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से देखें तो दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा।

मीन टैरो राशिफल : आध्यात्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों की आध्यात्मिक कार्यों में काफी रुचि रहने वाली है। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंहे। कार्यभार अधिक रहेगा। जिस वजह से आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको निवेश पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आपको धन संबंधित मामलों में नई उपलब्धियां मिल सकती है।

Next Story