- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Tarot Rashifal : टैरो...
मेष टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए अपनी काबिलियत का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बुद्धि विवेक का प्रयोग करके मुश्किल दिखने वाले कामों को भी दूसरों से करवाने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों के व्यावसायिक निवेश की संभावना बनती है। कमाई के दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। वरना आपके काम खराब हो सकते हैं। अच्छी तरह से विषय को समझे और फिर आगे बढ़े। छोटी मोटी रुकावट अनुभव के आधार पर दूर करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक मामलों में दिन काफी अच्छा रहेगा। आय की अच्छी संभावना बनी रहती है।
मिथुन टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों को कार्यस्थल पर कामकाज में करीबी कर्मचारी विघ्न डाल सकते हैं। साझेदारी से विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभाल कर रखें। चोरी होने की संभावनाएं हैं।
कर्क टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। कोई नई डील होने की संभावना है। काफी दिन से रुके हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। सबके साथ होते हुए भी कामकाज के लिए अपने आप को काफी अकेला महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रुप से दिन अनुकूल रहने वाला है। मेडिटेशन करना आपके लिए मददगार रहेगा।
सिंह टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आसपास के लोगों की चाल पर निगाह रखें। किसी भी पेपर पर दस्तखत करते समय अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आगे बढ़े। इस समय अधिक मेहनत करने की समय है तभी आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लिहाज से दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
कन्या टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों की सोच आज काफी अलग और स्पष्ट रहेगी। व्यापार में आने वाली मुश्किलों को आप आसानी से हल कर लेंगे। मानसिक रुप से आप खुद को मजबूत पाएंगे। आज फैसला लेना आसान होगा। आर्थिक मामलों में समय बहुत ही अनुकूल रहेगा।
तुला टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों की स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिभा का प्रदर्शन करना जरूरी होगा। आप अपनी योजनाओं के बारे में चर्चा करने के लिए उच्च अधिकारियों से मीटिंग करेंगे। कमाई के लिए दिन बहुत अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत सफल रहेगी।
वृश्चिक टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातक अपने भविष्य को लेकर जो भी सपने देखते हैं उन कल्पनाओं को साकार करने का दिन है। आप सही ढंग से योजना बनाएंगे। परिवार की सहायता से आपको अच्छा धन लाभ मिलने के योग हैं।
धनु टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों को दूसरों की सलाह पर चलना पसंद नहीं होगा। कामकाज को सही ढंग से करें ताकि आपको लाभ मिल सकें। बातचीत से सभी लोग काफी प्रभावित होंगे। आपको सलाह है कि शब्दों का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें वरना लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
मकर टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही प्रभावशाली साबित होगा। आपके काम से आपके आसपास के लोग प्रभावित होंगे। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होने के योग हैं। सेहत से जुड़ी कुछ न कुछ समस्याएं आ सकती हैं। पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं।
कुंभ टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातक अपने प्रतिद्वंदियों से थोड़ा संभलकर रहें। आपके प्रतिद्वंद्वी आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको सलाह है कि अपने काम से काम करें तो बेहतर रहेगा। आपको फिलहाल, सही समय का इंतजार करने की जरूरत है। आपको साथ काम करने वाले आपका पूरा सहयोग करेंगे।
मीन टैरो राशिफल 29 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों के सभी सपने साकार होंगे। लंबे समय से चली आ रही इच्छओं की आप आसानी से पूर्ति कर लेंगे। आज आपकी मैनेजमेंट क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ होने की संभावना बनती है।





