- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Tarot Rashifal : टैरो...
मेष टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए 28 नवंबर का दिन करियर के मामले में बहुत ही शुभ साबित होगा। जमीन जायदाद में निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। आप पिछले काफी समय से धन की बचत को लेकर परेशान थे तो आपकी वह परेशानी अब दूर हो जाएगी। आप अच्छी बचत कर पाएंगे।
वृषभ टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खास रहेगा। आज आप अपने मित्रों के संपर्क करके उनकी मदद से कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में दिन बहुत ही सुखदाई रहने वाला है। आपका आध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा।
मिथुन टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। इस राशि के जो लोग फाइनेंस से संबंधित कार्य करने वाले जातको के लिए अच्छा समय है। आज आपकी मेहनत भविष्य में बेहतर परिणाम प्रदान करेगी। आर्थिक मामलों में समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। आज ऐसा हो सकता है कि आपके सामने अचानक ही कोई खर्चा आ जाए।
कर्क टैरो राशिफल 20 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातक आप अपनी सभी जिम्मेदारी बहुत ही अच्छे तरीके से निभाएंगे। सामाजिक स्तर पर आपका खूब मान सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों को लोग बहुत पसंद करेंगे। साझेदारी वाले कामों के लिए एक उपयुक्त दिन है। सामाजिक संपर्कों की मदद से आपको धन प्राप्ति हो सकती है।
सिंह टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातक आज पूरा तेजी के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना अधिक रहेगी। आज आप पहले से कहीं अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी दिनचर्या पहले से कहीं ज्यादा संतुलित और व्यवस्थित रहेगी। ऐसे में आपके अधिकतर कार्य समय पर पूरे होते जाएंगे। आपकी बोलचाल के तरीके से कार्यस्थल पर लोग बहुत प्रभावित होंगे।
कन्या टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातको को कोशिश करनी है कि आप कामकाज को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अगर नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान देंगे।
तुला टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोग आज अपने पारिवारिक और सामाजिक दोनों ही जिम्मेदारियों को संतुलित तरीके से निभाएंगे। आपकी सोच से आसपास के सभी लोग प्रभावित होंगे। आपकी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व से लोग खुश होंगे और आपको खूब मान सम्मान मिलेगा। जमीन जायदाद संबंधी लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।
वृश्चिक टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको छोटी मोटी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आप छोटी मोटी अड़चनों के बाद अपने टारगेट को हासिल कर लेंगे। कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जिसे सुनकर आप बहुत खुश होंगे। आपको सलाह है कि अपनी फिजूलखर्ची की आदत पर थोड़ा रोक लगाएं।
धनु टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। आप अपनी क्षमता के बल पर भरपूर फायदा उठाएंगे। आपको सलाह है कि फिलहाल, अपने गुस्से और उत्तेजना पर थोड़ा काबू रखें। सहज तरीके से अपना काम करें। थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है इसलिए कोशिश करें की आप अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार लाएं।
मकर टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के कामकाज की गुणवत्ता पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। काम का दबाव तो रहेगा जिस वजह से पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल न होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सेहत पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
कुंभ टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों को कोशिश करनी है कि आप अपने क्रोध पर थोड़ा काबू रखें। अगर आप नकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि आपका कामकाज में मन नहीं लगे। जिस वजह से आपके बॉस भी शिकायत कर सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आपके सामने कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं।
मीन टैरो राशिफल 28 नवंबर 2026
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातक भावनात्मक रुप से खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय बहुत ही अनुकूल है हो सकता है कि आप कोई नई डील साइन कर दें। आपको सलाह है कि अपने सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा न करें। कोशिश करें की आप अपने फैसले खुद लें। कामकाज को अपनी निगरानी में ही कराने की कोशिश करें।





