धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 1 नवंबर 2025

Subhi
1 Nov 2025 6:22 AM IST
Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 1 नवंबर 2025
x

मेष टैरो राशिफल : कामकाज में संतुलन बनाकर रखना होगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज अपने कामकाज में संतुलन बनाकर रखना होगा। आज आप कार्यस्थल पर रहकर भी काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। आपका पूरा ध्यान घर पर ही रहेगा। ज कोई अनजान व्यक्ति की सलाह धन लाभ कराने में मददगार साबित होगा। इससे दोनों को ही फायदा होगा।

वृषभ टैरो राशिफल : बड़ी मुश्किल से आज बाहर निकल पाएंगे

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को आज बहुत अधिक मेहनत करने के बाद भी मन मुताबिक परिणाम ना मिल पाने का मलाल रहेगा। गुरु समान व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा, उनकी मदद से ही आप बड़ी से बड़ी मुश्किल से आज बाहर निकल पाएंगे। आज आपको धन लाभ पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल : धन संपत्ति का सुख मिल सकता है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संपत्ति का सुख दिला सकता है। आपको सलाह है कि किसी बात को लेकर व्यर्थ की चिंता न करें। आज आप अपने काम समय पर पूरे नहीं कर पाएंगे। आपको सलाह है कि मेडिटेशन करना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। उनकी मदद से आप बड़ी मुश्किलों से आसानी से निकल जाएंगे। ।

कर्क टैरो राशिफल : अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के लिए दिन सुकून से भरा रहने वाला है। आप खुद को काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके अच्छे और बुरे समय में साथ दिया है। उनके साथ मुलाकात होने से आपके जीवन में एक सकारात्मकता आएगी। बात करें आपकी आर्थिक स्थिति की तो आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।

सिंह टैरो राशिफल : अकेलापन महसूस हो सकता है

टैरो कार्ड्स की गणा बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को आज अकेलापन महसूस हो सकता है। कामकाज को पूरा करने के लिए आप काफी ज्यादा मेहनत करेंगे। सेहत ठीक ना होने की वजह से आराम करना ज्यादा बेहतर रहेगा। आज अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। आपके लिए आज मेडिकल संबंधित खर्चे सामने आ सकते हैं।

कन्या टैरो राशिफल : दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवन में बड़ा संघर्ष कराने वाला रहेगा। आज आप कुछ नया क्रिएटिव करने का जुनून रहेगा। मौज मस्ती के साथ साथ काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

तुला टैरो राशिफल : कमाई कुछ खास नहीं रहेगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए भावनात्मक रूप से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सभी लोगों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने पर अधिक ध्यान देना होगा। काम का प्रेशर होते हुए भी काम करने का मन नहीं करेगा। थकान उतारने के लिए यह बहुत जरूरी भी रहेगा। कमाई कुछ खास नहीं रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : यात्रा के योग बन रहे हैं

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज पूरा ध्यान अपने रिश्तों को सुधारने पर रखना होगा। आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने परिचित जिनसे लंबे समय से रिश्ता बिगड़ा हुआ था। आज संभलने की संभावना है। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

धनु टैरो राशिफल : धन समृद्धि मिलेगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों धन समृद्धि को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित रहेंगे। मुश्किलों का हल निकालने के लिए गहन चिंतन मनन चलता रहेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। आपका पैसा हथियाने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं। नकारात्मकता से बचने के लिए आप आध्यात्मिक ज्ञान सहायक बनेगा।

मकर टैरो राशिफल : दिन बहुत ही फलदायक रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इच्छा के अनुरूप काम पूरे होते जाने से मन को सुकून मिलेगा। पार्टनर से भावनात्मक स्पोर्ट तो मिलेगा। अटका हुआ पैसा निकालने का प्रयास सफल रहेगा।

कुंभ टैरो राशिफल : दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को संतान को लेकर बहुत ज्यादा चिंतन करेंगे। खर्च को नियंत्रित करने के लिए प्लान बनाएंगे। ज्यादा चिंता करने से कुछ हल नहीं निकलेगा। इसलिए आध्यात्मिक रास्ता अपनाएंहे। आपके लिए ऐसा करना बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

मीन टैरो राशिफल : निवेश से दिन फायदेमंद साबित होगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत के परिणाम तुरंत ही मिल पाएंगे। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। सामाजिक स्तर पर बढ़ोतरी होने से मान सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक निवेश से दिन फायदेमंद साबित होगा।


Next Story
null